फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Knowledge of Gita given through cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया गीता का ज्ञान

Sun, 12 Dec 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of Gita given through cultural programs
प्रदर्शनी का अवलोकन करते नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव। संवाद - फोटो : Narnol
गीता इस देश का गौरव है। आज पूरी दुनिया में इसकी स्वीकार्यता है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि गीता की रचना हरियाणा की धरा पर हुई। यह विचार नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने गीता महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कही। गीता महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गीता का ज्ञान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होेंने कहा कि समाज के आर्थिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास भी उसी स्तर पर रहे, इसी उद्देश्य से राज्य सरकार हर वर्ष गीता महोत्सव का आयोजन करवा रही है। इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों में आत्मज्ञान व जागरूकता पैदा करने के लिए होते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि गीता का संदेश जन-जन तक पहुंचे। वे रविवार को सभागार भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

डॉ. अभय सिंह ने कहा कि गीता एक ऐसा सत्य है, जो सभी सत्य से ऊपर है। गीता दुनिया का एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी रचना युद्ध के मैदान हुई। हम भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का अवतार मानते हैं। जो बात भगवान के मुंह से निकली हुई हो उससे बड़ा और कोई सत्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि गीता में लिखी एक-एक बात मनुष्य की अंतरात्मा को महसूस कराती है। जो आदमी की आत्मा को महसूस कराए वो सारे धर्म व संप्रदाय से ऊपर हो जाता है। उसकी स्वीकार्यता हर धर्म में हो जाती है, क्योंकि हर इंसान में एक ही आत्मा है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. दिनेश चहल तथा ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय से मंजू गीता ने भी व्याख्यान दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश अमित कुमार व बीडीपीओ प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरा सोच कर सोचो, साथ क्या जाएगा में ही छिपा है गीता का गूढ़ रहस्य
विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि इस देश की संस्कृति महान है। यहां कई बार बिल्कुल सामान्य जन भी बहुत ही गूढ़ रहस्य की बात कह देता है। कई बार हम देखते हैं कि ट्रकों के पीछे लाइन लिखी रहती है जरा सोच कर सोचो साथ क्या जाएगा। यही गीता का असली सार है। अगर हम इन ट्रकों के पीछे लिखे संदेश को हर रोज पढ़ें तो बहुत अच्छी बातें सीख सकते हैं।
हवन और आरती के साथ हुई गीता की स्थापना
गीता महोत्सव के पहले दिन श्रीकृष्ण सेवा समिति की ओर से सभागार भवन के बाहर हवन का आयोजन किया गया। इसके अलावा सभागार भवन में गीता की स्थापना की गई। समिति के प्रतिनिधियों की तरफ से सुबह 9 बजे आरती व हवन कार्यक्रम किया गया, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
बच्चों का संडे बना फन डे
इस बार का संडे बच्चों ने फन डे के रूप में मनाया। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर सभागार में लगाए गए मिक्की माउस झूले पर दिनभर मस्ती करते नजर आए। यह कार्यक्रम 14 दिसंबर तक चलेगा। तीनों दिन बचे इस झूले का फ्री में मजा ले सकते हैं। जिला प्रशासन एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से किए गए इस इंतजाम पर सभी बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
विभागों ने लगाई प्रदर्शनी
तीन दिवसीय गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। इस बार सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई है। वहीं हरियाणा के गठन के बाद अब तक की विकास की कहानी को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से बाल विवाह नियंत्रण अधिनियम, मौलिक कर्तव्य, दहेज व घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई है।
बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड और लगाए जा रहे कोरोनारोधी टीके
गीता जयंती महोत्सव पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के आयुष्मान कार्ड बनाने, जानकारी देने व प्रदर्शनी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित प्रदर्शनी, कोविड टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच शिविर (एनसीडी) जिसमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, वजन आदि की जांच का कैंप भी लगाया गया। इसमें 54 लोगों ने स्वास्थ्य जांच व 29 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. पवन यादव, उमेश सैनी (जिला सूचना प्रबंधक), जितेंद्र चहल (बीईई), संदीप यादव, कपिल, रमन, कमलेश कुमार एमपीएचडब्ल्यू, नवीन कुमार, राजेश, मंजीत आयुष्मान मित्र, हर्ष सक्षम युवा, मनोज आदि मौजूद रहे।

आज के सेमिनार में अटेली के विधायक सीताराम यादव होंगे मुख्य अतिथि
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 के जिला स्तरीय कार्यक्रम की कड़ी में 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रदर्शनी व सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अटेली के विधायक सीताराम यादव इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। सेमिनार में प्रख्यात गीता मनीषी गीता के संदेश पर अपने व्याख्यान देंगे। इसके अलावा कला परिषद की सांस्कृतिक टीमें तथा जिला के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के विद्यार्थी भी अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे।

 गीता महोत्सव का दीप प्रज्वलित करते नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव। संवाद

गीता महोत्सव का दीप प्रज्वलित करते नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव। संवाद- फोटो : Narnol

 गीता महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत देते कलाकार। संवाद

गीता महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत देते कलाकार। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed