{"_id":"693c56b37e771ae7a001bbe6","slug":"kirti-and-deepanshu-got-first-place-in-the-state-level-science-exhibition-narnol-news-c-196-1-nnl1010-133427-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कीर्ति और दीपांशु ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कीर्ति और दीपांशु ने पाया प्रथम स्थान
Fri, 12 Dec 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो 17प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को चेक सौंपते। डीआईपीआरओ
नारनौल। हरियाणा राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में जिले की टीम ने तीन प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह महोत्सव पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में 8 से 10 दिसंबर तक आयोजित हुआ।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि हरियाणा राज्यस्तरीय युवा महोत्सव सरकार के निर्देश पर युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम युवाओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक एकता और इनोवेशन को बढ़ावा देने पर केंद्रित था।
उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी (ग्रुप) में कीर्ति और दीपांशु ने प्रथम स्थान पर रहते हुए एक लाख रुपये का पुरस्कार जीता। भाषण प्रतियोगिता में जशनदीप कौर ने तीसरे स्थान पर रहते हुए 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। स्टोरी राइटिंग में महेश सोनी ने भी तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतियोगी नेशनल लेवल पर जाएंगे। जिसका आयोजन दिल्ली में भारत मंडपम में जनवरी 2026 में होना है।
विज्ञापन
जिला टीम का नेतृत्व संस्थान के एनसीसी प्रभारी व युवा मामलों के नोडल अधिकारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल, अमित कुमार, सुदर्शन कुमार व अनुदेशिका प्रमिला ने किया।