फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   kidnap deepak and killed

स्कार्पियों में अगवा कर ले गए दीपक को आरोपियों ने मारकर बणी में डाला

Sun, 15 Sep 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
kidnap deepak and killed
गांव रसूलपुर निवासी दीपक को दो युवक अगवाकर और उसकी हत्या कर 25 किलोमीटर दूर गांव नांगल माला की बणी में डाल गए। यह वारदात शुक्रवार की रात की है। सुबह राहगीरों ने शव को देखकर सतनाली पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त रसूलपुर निवासी दीपक के रूप में की। दीपक की मां ने दो युवकों पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मृतक दीपक की मां मीरा देवी निवासी रसूलपुर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात 9 बजे बालाजी उर्फ सोमवीर निवासी रसूलपुर उसके बेटे दीपक को बुलाने आया था और वह एक पानी की बोतल भी लेकर गया था। जब वह उसको बाहर से पांच मिनट बाद बुलाने गई तब बाहर काले रंग की स्कार्पियो खड़ी हुई थी। वह दीपक को आवाज लगाकर अंदर आ गई। उसकी जेब में बीस हजार रुपये भी थे। ये पैसे उसने अपनी बेटी के छुछक के लिए उखे थे। सुबह 8.30 बजे नांगल हरनाथ निवासी बच्ची उसके पर घर उसके बेटे को पूछने आया था। मृतक की मां ने बताया कि सुबह सतनाली पुलिस ने उनको फोन पर सूचना दी कि उसका लड़का दीपक गांव नांगल माला की बणी में मृत पड़ा है। जब वह और उसके परिजनों नेे गांव नांगल माला जाकर देखा तो उसका बेटा मृत पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो बहनों पर इकलौता भाई
मृतक दीपक दो बहनों पर इकलौता भाई था। वह मजदूरी का कार्य करता था। उसके पिता की दस वर्ष पहले मौत हो गई थी। घर पर दोनों मां बेटे रहते थे। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी और घर में कमाने वाला भी वह अकेला था। कुछ दिनों बाद ही उसकी एक बहन को बच्चा भी होने वाला है। मां ने उसके छूछक की तैयारी के लिए घर में 20 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक दीपक की मां के बयान पर बालाजी उर्फ सोमवीर तथा बच्ची के बयान पर अगवा करने एवं हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के गले पर निशान बने हुए थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
-राजकुमार थाना प्रभारी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed