{"_id":"69c2de96350c8403c30275f7","slug":"khedi-village-won-the-best-village-award-with-a-sex-ratio-of-1306-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137620-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 1306 लिंगानुपात के साथ गांव खेड़ी ने जीता सर्वश्रेष्ठ गांव पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 1306 लिंगानुपात के साथ गांव खेड़ी ने जीता सर्वश्रेष्ठ गांव पुरस्कार
विज्ञापन
फोटो 06 गांव खेड़ी की मेधावी छात्राओं को चेक सौंपते डीसी। विभाग
नारनौल। गांव खेड़ी ने 1306 का लिंगानुपात हासिल कर जिले के अन्य गांवों के लिए एक मिसाल पेश की और सर्वश्रेष्ठ गांव पुरस्कार अपने नाम किया। गांव को वर्ष 2025 के लिए जिले में प्रथम स्थान पर चुना गया है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने गांव खेड़ी की दसवीं की तीन मेधावी छात्राओं को 75 हजार, 45 हजार व 30 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया।
उपायुक्त ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित सर्वश्रेष्ठ गांव पुरस्कार समारोह में कहा कि सरकार की योजनाओं से समाज की सोच में बदलाव आने लगा है। अब बेटियां हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर दिखने लगे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान न केवल बेटियों की मेहनत का है बल्कि उस पूरी टीम का है जिसने गांव में जागरूकता फैलाने का काम किया।
इसी कड़ी में बेहतर कार्य करने के लिए सीएचसी सेहलंग की एसएमओ डॉ. प्रभा यादव, सरपंच पंकज, बीएसी इंद्रजीत, एएनएम सुदेश कुमारी सहित लाली, मंजू, सुमन देवी, शशि बाला और पूनम आशा कार्यकर्ताओं को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।