फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kerala team first in the final match of Kho-Kho competition

Mahendragarh-Narnaul News: खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मैच मेें केरल की टीम प्रथम

Sun, 19 Nov 2023 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kerala team first in the final match of Kho-Kho competition
खो-खो खेल प्रतियोगिता में उपविजेता बैगलुरू की टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित करती मुख्याति​थि मंत
महेंद्रगढ़। सीबीएसई खो-खो महिला राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को राव जयराम स्कूल में समापन हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा रहीं। यह प्रतियोगिता पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रतियोगिता के फाइनल मैच मेें केरल की टीम ने बंगलूरू को हराकर प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अटेली विधानसभा के विधायक सीताराम यादव, जिला प्रमुख राकेश यादव भी मौजूद रहे।महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर अंतिम मैच शुरू कराया व उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे व्यक्ति अपने आपको सबसे ज्यादा स्वस्थ रख सकता है। अब शिक्षा ही नहीं बल्कि खेल में भी प्रतिभा के आधार पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सुनहरे भविष्य है। उन्होंने कहा कि आज के समाज में बेटियां बेटों के बराबर है जिसका जीता जागता उदाहरण खेल और शिक्षा के क्षेत्र में देखा जा सकता है। अब देश के लिए बेटियां बेटों के बराबर ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

स्कूल के एमडी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 4 दिन से चल रही है। प्रतियोगिता में देश प्रदेश से 37 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में फाइनल मैच बंगलूरू और केरल के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता में केरल की टीम ने प्रथम स्थान व बंगलूरू की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन हरिसिंह यादव, वाइस चेयरमैन देवेंद्र यादव, एमडी सुरेंद्र यादव, प्रिंसिपल राजेश यादव, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, जिला पार्षद देवेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, मंडल अध्यक्ष विवेक खैरवल, चेयरपर्सन विजय लक्ष्मी, सुधीर दीवान, नवीन शर्मा, राजपाल यादव, अक्षय, अनूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed