फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kenchi Chowk will now be known as Maharaja Shoor Saini Chowk.

Mahendragarh-Narnaul News: केंची चौक अब कहलाएगा महाराजा शूर सैनी चौक

Wed, 12 Aug 2026 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kenchi Chowk will now be known as Maharaja Shoor Saini Chowk.
फोटो संख्या:-72 कैंची मोड़ महेंद्रगढ़ पर महाराजा सूर सैनी का अवलोकन करे हुए मुख्यमंत्री के सलाह
महेंद्रगढ़। शहर के कैंची चौक पर सैनी क्षेत्रिय सभा के प्रधान श्री सुरेश सैनी के नेतृत्व में महान समाज नायक महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही कैंची चौक को अब महाराजा शूर सैनी चौक के नाम से जाना जाएगा। प्रतिमा स्थापना के कार्य का अवलोकन करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सलाहकार पवन चौधरी महेंद्रगढ़ पहुंचे। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अवलोकन किया और प्रतिमा स्थापना से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। सैनी क्षेत्रिय सभा के प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा की स्थापना समाज के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है। यह पहल महाराजा शूर सैनी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ उनकी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed