{"_id":"69d29f1da8ce63121b023bd5","slug":"kanina-bimla-devi-garden-family-bonding-plants-flowers-care-haryana-narnol-news-c-203-1-sroh1010-125400-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फूलों के साथ रिश्तों की सौंदर्यता बढ़ा रही बिमला की बगिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फूलों के साथ रिश्तों की सौंदर्यता बढ़ा रही बिमला की बगिया
विज्ञापन
कनीना। गांव सुंदरह की 50 वर्षीय बिमला देवी की बगिया परिवार के लिए एक अनोखा जुड़ाव बन गई है। पांच साल पहले बेटी मोनिका ने एक पौधा दिया था। मौसम के कारण वह पौधा नष्ट हो गया लेकिन बिमला ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बीज से नए पौधे तैयार किए और अब उनकी बगिया में लगभग 80 विभिन्न पौधे लगाए गए हैं।
बगिया में गेंदा, जीनिया के लाल, नारंगी और गुलाबी फूल, एलोवेरा, गुड़हल, पॉपी, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, एक्जोरा और कलेंडूला जैसे पौधे शामिल हैं। बिमला देवी रोज सुबह पौधों की पानी डालती हैं और देशी खाद से उनकी देखभाल करती हैं। गर्मी में पौधों को जलन से बचाने के लिए भी विशेष ध्यान रखा जाता है।
इस बगिया का असर केवल पौधों तक सीमित नहीं है। परिवार में झगड़े या मनमुटाव होने पर बिमला और उनकी बेटी मोनिका बगिया में जाकर साथ में पौधों की देखभाल करती हैं। इस प्रक्रिया से माहौल शांत और सुखद बन जाता है। पौधों के साथ जुड़ाव ने परिवार के रिश्तों में मिठास और समझदारी बढ़ाई है।