फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kamdhenu Commission will conduct exam on cow science on 25 February

कामधेनु आयोग 25 फरवरी को गो- विज्ञान पर कराएगा परीक्षा का आयोजन

Tue, 16 Feb 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kamdhenu Commission will conduct exam on cow science on 25 February
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग 25 फरवरी को गो- विज्ञान पर अंतरराष्ट्रीय परीक्षा का आयोजन कराएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर वेदामृता संस्था व आर्य समाज संगठन ने ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य वक्ता कामधेनु आयोग के चेयरमैन डॉ. वल्लभ भाई मुख्य अतिथि रहे। हकेंवि के डॉ. अजय पाल मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

चेयरमैन डॉ. वल्लभ भाई ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में कामधेनु चेयर की स्थापना की मंजूरी प्रदान करने पर कुलपति आरसी कुहाड़ को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश में गाय के विज्ञान को जन-जन तक प्रचारित करने में कामधेनु पीठ प्रमुख भूमिका निभाएगी। हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को इस परीक्षा में प्रतिभागी बनने की जिम्मेवारी ओएसडी डॉक्टर अजय पाल को सौंपी।डॉ. अजय पाल ने बताया की विश्वविद्यालय के शोधार्थी नीरज आर्य आईआईटी दिल्ली के भौतिक व रसायन विभाग के साथ मिलकर गाय व पंचगव्य पर शोध कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं। पंचगव्य का एंटी-रेडिएशन विश्लेषण जानने के लिए नीरज आर्य ने कई सैंपल को आईआईटी दिल्ली में प्रषित किए हैं। वेदामृता संस्था के निदेशक शुभम बरवाला ने कहा कि संस्था पिछले 3 वर्ष से गायों के विज्ञान को लेकर परीक्षाओं का आयोजन करा रही है। इस बार 25 फरवरी को होने वाली परीक्षा में भी अधिकतम विद्यार्थियों की भागीदारी को सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष विनय आर्य, वेदामृता के प्रबंधक सुनील क्रांतिकारी, दीपक दुर्जनपुरिया, सुरेंद्र, कमल फौगाट, वर्षा, प्रदीप, दिनेश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed