फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Kajal first, Priyanka second in mehndi competition

Mahendragarh-Narnaul News: मेहंदी प्रतियोगिता में काजल प्रथम, प्रियंका दूसरे स्थान पर

Wed, 24 Apr 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kajal first, Priyanka second in mehndi competition
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काजल को प्रथम स्थान मिला और प्रियंका दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में सामाजिक संस्थाएं और कार्यकर्ता पूरे जोर शोर से जुट गए हैं। इसी कड़ी में प्राचार्य रमेश कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं व नए मतदाताओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। बेटियों ने अपने हाथों पर मेहंदी से लोकतंत्र का महापर्व, देश का गर्व, आओ करें मतदान, सबसे पहले मतदान जैसे स्लोगन लिखकर शतप्रतिशत मतदान का संदेश दिया। महेंद्र यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, प्रियंका ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के सदस्य भीमसेन शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत के लिए स्वीप के तहत विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि मतदान हमारे लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्रिया है। जब लोग वोट नहीं देते हैं, तो वे प्रभावी रूप से खुद को चुप करा रहे होते हैं और वोट देने वालों को सत्ता सौंप रहे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed