{"_id":"67e0513e7ad8cbf5490a2fd1","slug":"johads-will-be-cleaned-for-rs-50-lakh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115953-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 50 लाख रुपये जोहड़ों की होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 50 लाख रुपये जोहड़ों की होगी सफाई
Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- होलीवाला जोहड़--संवाद
कनीना। होलीवाला और कालरवाली जोहड़ों की वजह से बरसात के समय घरों में पानी भर जाता है। हर वर्ष अस्थायी प्रबंध करके गंदा पानी निकाला जाता रहा है। अब जोहड़ों की सफाई, गाद निकाल कर गहरा करने के लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
गंदा पानी निकालने के लिए दोनों जाहेड़ों पर अस्थायी प्रबंध किए हुए हैं जो जल बढ़ने पर जोहड़ों का पानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए कारगर साबित हो रहा है। दोनों का गंदा जल ट्रैक्टरों, पंपसेट व इंजन से निकाला जाता है। अब इन जोहड़ों की सफाई, गाद निकाल कर गहरा करने के कार्य के लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
इस संबंध में पूर्व पार्षद दलीप सिंह, पूर्व पार्षद कमल सिंह, महेश कुमार बोहरा, कंवर सेन वशिष्ठ, देशराज, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, दीपक कुमार आदि ने बताया कि कस्बा कनीना के लिए होलीवाला और कालरवाली जोहड़ एक समस्या है। जब भी वर्षा होती है पानी सड़कों पर जमा हो जाता है घरों में घुस जाता है। यहां तक की दोनों जोहड़ों पर पानी निकासी के लिए लिए ट्रैक्टर एवं पंपसेट का प्रबंध तो किया है, लेकिन स्थायी प्रबंध नहीं हो पाया है, जिसको लेकर बार-बार मंत्री आरती सिंह राव को पत्र लिखा गया था। इससे अब उन्होंने दोनों जोहड़ों के लिए करीब 50 लाख रुपये मंजूर करवा दिया। कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बाद कनीना वासियों को वर्षा के समय घरों में पानी जाने की समस्या से निजात मिलेगी
विज्ञापन
नगर पालिका कनीना के एमई दिनेश यादव ने बताया की दोनों जोहड़ों में गाद और गंदा पानी भरा है। इन जोहड़ों का गंदा पानी और गाद निकलवा दिया जाएगा। इनको गहरा किया जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। जल्द ही टेंडर जो छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि पीपल वाली बणी के लिए भी अलग से प्रबंध करने के लिए लिखा गया गया है। उम्मीद है पीपल वाली बणी में जोहड़ का सुंदरीकरण करवाने की मंजूरी एवं राशि मिल जाएगी।