Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JJP rally will set a new record for crowds at political rallies: Vijay

राजनीति रैलियों में भीड़ का नया रिकॉर्ड बनाएगी जेजेपी रैली : विजय

Sat, 22 Nov 2025 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 22 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
JJP rally will set a new record for crowds at political rallies: Vijay
फोटो नंबर-17बैठक में भाग लेते जजपा कार्यकर्ता।
फोटो-17
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। विजय गुर्जर कहा कि जेजेपी की रैली हरियाणा की राजनीतिक रैलियों में भीड़ का नया रिकॉर्ड बनाएगी। यह बात उन्होंने जननायक जनता पार्टी के 8वें स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। विजय गुर्जर ने बताया कि पार्टी का 8वां स्थापना दिवस 7 दिसंबर को जींद जिले के जुलाना हलके में राष्ट्रीय स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला व्यस्तता के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके और उन्होंने संदेश भेजकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

विजय गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो चुका है और जेजेपी ही भाजपा की पोल खोलने का काम कर रही है। उन्होंने एच-टेट परिणाम को लेकर प्रदेश युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला द्वारा उठाए गए मुद्दों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर ने आरोप लगाया कि परिणामों में 1,284 अभ्यर्थियों का अंतर पाया गया है जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है। उन्होंने सरकार से परिणाम की जांच जल्द कराने की मांग की और इसे बड़ा घोटाला बताया।

बैठक में ओमप्रकाश इंजीनियर, विजय छिलरो, सुरेंद्र पटिकारा, विनोद भील, दिनेश राजपूत, हरचंद तोबड़ा, सोनिया धनखड़, मीनू स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed