{"_id":"6553b74ea606ad852a0cf20e","slug":"jjp-district-president-did-public-relations-with-the-villagers-in-village-jadupur-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6419-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव जादूपुर में ग्रामीणों से जजपा जिला अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव जादूपुर में ग्रामीणों से जजपा जिला अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
Tue, 14 Nov 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा ने मंगलवार को गांव जादूपुर का दौरा किया और लोगों को जजपा पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि जिला प्रधान जजपा से कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए उनसे जनसंपर्क पर थे।
डाॅ. मनीष शर्मा ने कहा कि जजपा ही प्रदेश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। राज्य के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं तथा उनके कल्याण एवं विकास के लिए निरंतर अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जजपा की स्थापना पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की नीतियों पर की गई है तथा वह हमेशा किसान, गरीब एवं मेहनतकश लोगों के हितों की राजनीति करते थे और दुष्यंत भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चल रहे हैं। इस मौके पर ग्रामीणों ने डॉ. मनीष शर्मा का स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच प्रदीप, पंच रामसिंह, प्रहलाद, रवि भालोठिया, चरण सिंह और सुरेश समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद