फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   JJP changed the district president after BJP, handed over the responsibility to Dr. Manish Sharma

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा के बाद जजपा ने बदला जिलाध्यक्ष, डॉ. मनीष शर्मा को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 09 May 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
JJP changed the district president after BJP, handed over the responsibility to Dr. Manish Sharma
डाॅ. मनीष शर्मा।
नारनौल। राजनीतिक दलों द्वारा अभी से आगामी होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियों ने पहले अपने संगठन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष बदला और अब जन नायक जनता पार्टी यानी जेजेपी ने भी अपना जिलाध्यक्ष बदल दिया है। दोनों ही पार्टियों ने अचानक से ही सूची जारी कर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन

जेजेपी में भी प्रधान पद की जिम्मेदारी तीन साल के लिए दी जाती है लेकिन इस बार टर्म पूरा होने से कुछ समय पहले ही प्रधान बदल दिया गया। फिलहाल एडवोकेट तेजप्रकाश यादव जजपा के जिलाध्यक्ष थे, लेकिन अब उनकी जगह डॉ. मुनीष शर्मा को दी गई है। इसी प्रकार पहले भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा थे जबकि इस बार भाजपा ने दयाराम यादव को जिलाध्यक्ष बनाया है। दोनों ही पार्टियों ने जातिगत समीकरण भी देखे हैं। भाजपा ने जहां पहले अपने ब्राह्मण जाति से संबंध रखने वाले राकेश शर्मा की जगह यादव समाज से दयाराम यादव को अध्यक्ष बनाया, वहीं अब जेजेपी ने एडवोकेट तेजप्रकाश यादव से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी लेकर डॉ. मुनीष शर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री भी रैली में संगठन मजबूती का दे गए थे मंत्र
इससे पहले 7 मई को गहली गांव में आयोजित हुई जन सम्मान समारोह रैली में भी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र दे गए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा को आगे लाने का प्रयास
दोनों ही पार्टियों भाजपा और जजपा द्वारा युवा टीम को आगे लाने का काम किया गया है ताकि युवाओं को पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जा सके। डॉ. मुनीष शर्मा का कहना है कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है और विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed