{"_id":"60df50198ebc3e30de199067","slug":"jbt-teacher-death-case-narnol-news-rtk615799359","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी अध्यापक की मौत मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी अध्यापक की मौत मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जेबीटी अध्यापक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसको वीरवार को सूचना मिली थी कि उसके भाई विजय की मौत हो गई है। जब उसने अस्पताल जाकर शव को देखा तो उसकेे हाथ पर चोट के निशान थे। विजय की गाड़ी में कोई आपत्तिजनक सामान भी नहीं था। उसने आशंका जताई कि उसके भाई की किसी ने हत्या की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया तथा अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
बता दें कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने खड़ी गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों जेबीटी अध्यापक का शव मिला था। लगभग 45 वर्षीय विजय कुमार निवासी गांव धनासरी हाल आबाद सतनाली रोड गांव राजावास स्कूल में जेबीटी के पद पर कार्यरत था। गाड़ी में शव पड़ा होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी।