फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   jbt joining problem

नारनौल में नहीं हुई ज्वाइनिंग, डीईओ कार्यालय पर ताला

Sat, 29 Apr 2017 12:51 AM IST
narnaul
narnaul Updated Sat, 29 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
jbt joining problem
नारनौल में नहीं हुई ज्वाइनिंग, डीईओ कार्यालय पर ताला
जिला महेंद्रगढ़ में नव चयनित जेबीटी टीचरों को शुक्रवार को ज्वाइनिंग नहीं दी गई। हालांकि कई नव चयनित जेबीटी टीचर ज्वाइनिंग की आशा लेकर डीईओ कार्यालय आए भी, मगर उन्हें वहां से निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर अवकाश का दिन होने के कारण डीईईओ कार्यालय पर ताला लगा हुआ था। पूछताछ में वहां तैनात चौकीदार ने बताया कि यहां शनिवार को ज्वाइनिंग दी जाएगी।
नवचयनित जेबीटी टीचरों को अलाट किए गए जिला वाइज ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हुई। शुक्रवार को कई जिलों में ज्वाइनिंग दी गई, मगर जिला महेंद्रगढ़ में किसी को भी ज्वाइनिंग नहीं दी गई। जिले में 103 नव चयनित जेबीटी टीचरों को ज्वाइनिंग दी जानी है। जिसके कारण यहां ज्वाइनिंग की आशा लेकर आए लोगों को निराशा ही हाथ लगी। डीईओ कार्यालय में स्थित डीईईओ आफिस का शुक्रवार को अवकाश के कारण ताला लगा हुआ था। वहीं यहां केवल एक चौकीदार ही दिखाई दिया। चौकीदार ने बताया कि अधिकारी लिस्ट लेने के लिए चंडीगढ़ गए हुए हैं।
विज्ञापन


समाचारों से पता चला था कि आज ही अवकाश के दिन भी ज्वाइनिंग दी जा रही है, मगर यहां आये तो कार्यालय का ताला लगा हुआ था। जिससे काफी परेशानी हुई है। - आशा देवी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीईईओ कार्यालय में ज्वाइनिंग के लिए आये थे, मगर यहां ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही। इससे परेशानी ज्यादा बढ़ेगी। वहीं उनका समय भी यहां आने से खराब हुआ है। - सोनू देवी, बेरी

अभी उनके पास लिस्ट नहीं आई है। लिस्ट लेने के लिए चंडीगढ़ कर्मचारी गए हैं। लिस्ट आने के बाद ही ज्वाइनिंग कराई जाएगी।
- मुकेश लावणियां, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed