{"_id":"578690d94f1c1b1b4313e1b5","slug":"jbt-9870-jbt-karnal-maharaily-in-narnaul-karnal-raily","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 को करनाल जाएंगे जिले के सैकड़ों चयनित जेबीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 को करनाल जाएंगे जिले के सैकड़ों चयनित जेबीटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
जेबीटी टीचर
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले के तीन ब्लॉकों (महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना) के चयनित जेबीटी अध्यापकों की एक अतिमहत्वपूर्ण बैठक शहर के हुड्डा पार्क में हुई। इस बैठक में चयनित जेबीटी संघर्ष समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सैकड़ों चयनित जेबीटी एकत्रित हुए तथा नियुक्ति को लेकर सरकार के उदासीन रवैये पर रोष प्रकट किया और पिछले 4 वर्षों से चल रही जेबीटी शिक्षकों भर्ती पूरी न होने व रिजल्ट घोषित होने के 23 महीने बाद भी नियुक्ति न होने से जिले के चयनित जेबीटी शिक्षकों में भारी रोष था। संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने जिले के चयनित जेबीटी शिक्षकों को घर घर जा कर 17 की महारैली के लिए आमंत्रित करने और रैली के लिए वाहनों की व्यवस्था भी अलग से करने का फैसला लिया। इसमें अलग अलग ब्लॉक से चयनित जेबीटी समूह के रूप में करनाल पहुंच सके।
राजेंद्र यादव ने बताया कि 30 मार्च 2012 को हाईकोर्ट ने 9 महीने में रेगुलर जेबीटी भर्ती पूरी करने का आदेश दिया था लेकिन आज 5 साल बीतने के बाद भी भर्ती पूरी नहीं हुई और भर्ती का रिजल्ट घोषित हुए भी करीबन 2 साल होने को है। हाईकोर्ट की एकल बेंच ने 31 मार्च 2016 को भर्ती को सही ठहराया लेकिन फैसले के बावजूद 42 दिन तक शिक्षा विभाग व सरकार ने नियुक्ति नहीं दी और मामले को लटकाए रखा। कंबाइंड लिस्ट जारी करना, जिलों का आबंटन करना, अँगूठा व हस्ताक्षर जाँच का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने जैसे कई महत्वपूर्ण काम भी सरकार व शिक्षा विभाग नहीं कर रही। उन्होंने सरकार से माँग की है कि सरकार माननीय हाईकोर्ट से सभी कानूनी पेचीदगियां दूर करवाए व जल्द से जल्द नियुक्ति से संबंधित अन्य प्रक्रिया पूरी करे। उन्होंने बताया कि नियुक्ति के लिए संघर्ष समिति के बैनर तले 1 जुलाई से सिरसा से शुरू हुई रथयात्रा का 17 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में ‘वादा निभाओ महारैली’ से समापन होगा। उन्होंने जिले के सभी चयनित जेबीटी से महारैली में भारी तादाद में भाग लेने व सफल बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर संघर्ष समिति के सतनाली प्रभारी राजकुमार, अशोक, दर्शन, सुंदरलाल, भगवान, राकेश, संदीप तंवर, नवीन, विनोद, योगेंद्र, मनोज, बबीता, निर्मला गोदरा, कृष्णा लांबा, सुमन, सरोज, निर्मला, कृष्ण, भतेरी समेत कई चयनित साथी मौजूद थे।