फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   It was cloudy throughout the day, farmers' troubles increased

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर रही बादलवाही, किसानों की बढ़ी परेशानी

Fri, 29 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
It was cloudy throughout the day, farmers' troubles increased
नारनौल। क्षेत्र में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। शुक्रवार को दिनभर बादलवाही रही, वहीं देर सायं कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। अभी आगामी दिनों में भी बूंदाबांदी और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मार्च महीने में बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में हवाओं की दिशा में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव और तापमान में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। इस समय सरसों फसल की थ्रेसिंग का कार्य चल रहा है, वहीं गेहूं की फसल भी पक तैयार है। अगर इस समय बारिश होती है तो नुकसान होने की ज्यादा संभावना रहेगी।
विज्ञापन




दो अप्रैल को भी होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

आगामी दिनों में भी लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा क्योंकि एक के बाद एक तीन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 29 मार्च को और उसके बाद 2 अप्रैल उसके बाद 5 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होंगे। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। इसके साथ 29-31 के दौरान पंजाब से सटे जिलों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी और तेज गति से हवा चलने की गतिविधियों की संभावना बन रही है। जबकि इस दौरान शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं बिखराव वाली हल्की छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात्रि तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की हुई गिरावट



महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 20.3 और 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक ही दिन में जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस से 2.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि संपूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान सामान्य से 4.0-5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed