फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ishu Kanchal of Narnaul got 81st rank in UPSC exam

UPSC Result: नारनौल के ईशू कंछल ने परीक्षा में पाई 81वीं रैंक, पहले प्रयास में ही हुए सफल

Tue, 31 May 2022 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 02:15 AM IST
सार

ईशू बीकॉम कर उसने सीए की तैयारी शुरू कर दी। लगभग दो वर्ष पहले ही उसने सीए की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने यूपीएसी की तैयारी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Ishu Kanchal of Narnaul got 81st rank in UPSC exam
ईशू कंछल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपीएससी की परीक्षा में हरियाणा के नारनौल निवासी ईशू कंछल पुत्र विजय कंछल (कारोता वाले) ने 81वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विजय मूल रूप से गांव कारोता के हैं लेकिन पिछले 38 साल से उनका परिवार धमतरी, छत्तीसगढ़ में रह रहा है। ईशू कंछल का चाचा शुभम कंछल ने बताया कि ईशू हमेशा ही पढ़ाई में अव्वल रहता था। उसने 12वी कॉमर्स संकाय से अच्छे अंकों से प्राप्त की।

विज्ञापन


बीकॉम कर उसने सीए की तैयारी शुरू कर दी। लगभग दो वर्ष पहले ही उसने सीए की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उसने यूपीएसी की तैयारी शुरू कर दी। पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की और 81रैंक हासिल की। ईशू के पिता धमतरी में टिंबर का कार्य करते हैं वहीं माता सविता ग्रहणी हैं। उसकी छोटी बहन ईशा पढ़ाई कर रही है।  
विज्ञापन


ईशु कंछल ने आईपीएस बनकर जिला महेंद्रगढ़ का एवं अग्रवाल समाज का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि की खुशी में उनके परिवार से अपने परिवार एवं समाज के लोगों के साथ मिटाई बांटकर खुशियां मनाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही आईपीएस ईशु कंछल को नारनौल बुलाकर उनका नागरिक अभिनंदन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर हरिराम कंछल, सुरेश कंछल, मातादीन कंछल, आनंद कंछल, सुंदर कंछल, रामेंद्र कंछल, रूपनारायण कंछल, राजेन्द्र कंछल, महेंद्र कंछल, परसराम कंछल, जीतू कंछल एवं समाज से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन चौधरी, हरियाणा प्रदेश वैश्य महासमेललन के प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल, अग्रवाल सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान नवीन मित्तल, श्री महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव केशव संघी अधिवक्ता, नितिन चौधरी, मुकेश मामचंद मित्तल, तुषार मित्तल, हनुमंत गर्ग, हेमंत बंसल एवं समस्त परिवार ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed