{"_id":"6aa83e4e9c7295204a0e7cad","slug":"ishika-secured-the-17th-rank-nationwide-in-the-net-exam-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145321-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नेट में इशिका ने हासिल की ऑल इंडिया में 17वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नेट में इशिका ने हासिल की ऑल इंडिया में 17वीं रैंक
विज्ञापन
फोटो नंबर-23इशिका अग्रवाल।
नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल की छात्रा इशिका अग्रवाल ने रसायन शास्त्र विषय में प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इशिका ने अखिल भारतीय स्तर पर 17वीं रैंक प्राप्त कर नारनौल का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इशिका अधिवक्ता रामगोपाल अग्रवाल की पुत्री और हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव हरगोविंद अग्रवाल की पौत्री हैं। उन्होंने विज्ञान में स्नातक और रसायन शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारनौल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत करते हुए यूजीसी नेट की तैयारी की और देशभर में 17वां स्थान हासिल किया।
इशिका ने अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी, पिता रामगोपाल अग्रवाल, माता विभा अग्रवाल और शिक्षकों को दिया। परिवार ने उनकी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन को सफलता की वजह बताया। संवाद