फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   international, yoga, final rehersal, dc, narnaul

जीवन में शरीर और मन का सामंजस्य होना जरूरी

Sun, 19 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 19 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
international, yoga, final rehersal, dc, narnaul
योग - फोटो : फाइल फोटो
जीवन में शरीर और मन का सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। यह तभी हो सकता है जब हम अपने जीवन में योग को अपनाएं। यह बातें उपायुक्त संजीव वर्मा ने रविवार को नेता जी सुभाष स्टेडियम में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतिम अभ्यास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमारे बीच किसी भी चीज को लेकर दो मत हो सकते हैं लेकिन योग को लेकर दुनिया में आज कोई मत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिलवाई है जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आदिकाल में ऋषियों में भी दो मत होते थे। एक सगुण को मानने वाले थे तो दूसरे निर्गुण को मानने वाले थे लेकिन दोनों का मकसद  ईश्वर प्राप्ति था। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के ताकतवर देशों की भी आर्मी  भी अपने आप को योग और ध्यान से मजबूत रखती है। एकाग्रता के लिए योग ही एक  प्रक्रिया है। योग प्रशिक्षक धर्मबीर और बजरंग ने सामान्य योग अभ्यास कराया। सत्यव्रत शास्त्री ने मेहमानों का स्वागत किया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. अजीत सिंह यादव ने आयुर्वेद व योग पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हामीद अख्तर, अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा, नगराधीश कैप्टन मनोज खत्री आदि थे।
विज्ञापन


21 को ये होगा योग कार्यक्रम
नारनौल। आगामी 21 जून को प्रार्थना से योग अभ्यास शुरू होगा। इसके बाद शिथिलीकरण अभ्यास होगा। इसमें  ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन होगा।
विज्ञापन

योगासन में सबसे पहले खड़े होकर ताड़ासन, वृक्षासन, पदहस्तासन, अर्ध चक्रासन और त्रिकोणासन होंगे। बैठ कर किए जाने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन व वक्रासन होंगे। उदर के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में मकरासन, भुजंगासन, शलभासन होंगे और पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध  हलासन, पवनमुक्तासन व श्वासन होंगे। इसके बाद कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान,  संकल्प व शांति पाठ के साथ इस कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होगा सिटिंग प्लान
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेता जी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर 1, 5, 9 व 10 में स्कूली छात्र होंगे। सेक्टर 2, 3, 6 व 7 में अधिकारी व कर्मचारी होंगे। सेक्टर 11, 13 व  14 आम नागरिकों के लिए ओपन रहेगा। सेक्टर 4 व 8 स्कूली छात्राओं के लिए आरक्षित रहेगा। सेक्टर 12 पंच व सरपंचों के लिए आरक्षित रहेगा। इन सेक्टरों की सूची व नक्शा मुख्य द्वार पर भी लगा होगा।

सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी वाहनों की पार्किंग

नारनौल। योगा में आने वाले नागरिक अपना वाहन सीधे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खड़ा करेंगे। वहीं स्कूल के नजदीक स्थित स्टेडियम के पिछले गेट से सभी नागरिक अंदर आएंगे। मुख्य द्वार से इंट्री नहीं होगी। लोगों की भारी संख्या को  देखते हुए पुलिस ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वाहन खड़ा करने की योजना  बनाई है। मुख्य द्वार की तरफ ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैरीकेड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed