{"_id":"6a3ec3274ae2d337310b05d8","slug":"intensive-pulse-polio-campaign-to-be-held-from-june-28-to-30-narnol-news-c-196-1-nnl1003-141759-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 28 से 30 जून तक चलेगा सघन पल्स पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 28 से 30 जून तक चलेगा सघन पल्स पोलियो अभियान
विज्ञापन
फोटो नंबर-01सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक लेती डॉ. अंजली सैनी। स्रोत: विभाग
नारनौल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के तहत 28 से 30 जून तक चलने वाले सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोचाना में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू (पुरुष) तथा स्वैच्छिक सोशल वर्कर्स ने भाग लिया। डॉ. सैनी ने बताया कि 28 जून को निर्धारित पोलियो बूथों पर और 29 व 30 जून को घर-घर जाकर जन्म से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रवासी परिवारों, ईंट-भट्टों, निर्माण स्थलों, ढाणियों तथा अन्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाला कोई भी बच्चा अभियान से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी टीमों को वैक्सीन की कोल्ड चेन, वीवीएम की जांच, बच्चों की उंगली पर इंडेलिबल मार्कर लगाने, टैलीशीट का सही संधारण और घर-घर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सिंघानिया, खंड आशा समन्वयक प्रवीण शर्मा, एलएचवी सर्वेश यादव तथा स्वास्थ्य निरीक्षक विजय कुमार मौजूद रहे।