{"_id":"61d9cdabbf72547bbd2f1958","slug":"instead-of-taking-the-complaint-the-police-threatened-the-victim-and-made-her-sit-in-the-police-station-threatened-to-put-her-in-lockup-narnol-news-rtk635203496","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत लेने की बजाय पुलिस ने पीड़ित को धमका थाने में बैठाया, हवालात में डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत लेने की बजाय पुलिस ने पीड़ित को धमका थाने में बैठाया, हवालात में डालने की धमकी
विज्ञापन
शहर के एक व्यक्ति से लड़का होने की दवा देकर 90 हजार ठगने के मामले में सदर थाना पुलिस पर पीड़ित की शिकायत लेने की बजाय उसे ही थाने में बैठाकर धमकाने व हवालात में बंद करने की धमकी देने का आरोप लगा है। जब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़ित ने अपनी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज को भेजी। सीएम व गृहमंत्री के निर्देश के बाद शहर थाना पुलिस में पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शहर के मोहल्ला ईदगाह कॉलोनी निवासी चमन लाल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे टहला की ढाणी निवासी रमेश चंद नामक व्यक्ति ने लड़का होने की दवाई देने का झांसा देकर उससे 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि वह घर के पास ही स्थित एक ढाबे पर कार्य करता है। करीब 10 महीने पहले रमेश चंद से उसकी ढाबे पर मुलाकात हुई थी। उसने उससे बच्चों को बारे में पूछा तो उसने दो लड़की होने की बात कही। इस पर उसने कहा कि वह लड़का पैदा होने की दवाई देता है। वह अब तक कई लोगों को यह दवाई दे चुका है। एक महीने के बाद वह रमेश के घर पर गया। जहां रमेश ने उसे कुछ देसी दवाई बनाकर दी और उसेे दवाई के 50370 रुपये मांगे। उसने अपने बड़े भाई से ब्याज पर उधार लाकर उसे रुपये दे दिए। वहीं रमेश चंद ने उसे 3 महीने बाद फिर से मिलने की बात कही। इस प्रकार रमेश ने उससे दवाई के नाम पर कई बार में लगभग 90 हजार रुपये से अधिक ऐंठ लिए। रमेश द्वारा दी गई दवाई का प्रयोग करने से उसकी पत्नी को शुगर की बीमारी हो गई।उसका इलाज कराया जिसमें उसके काफी रुपये खर्च हो गए। वहीं नवंबर 2021 में उसकी पत्नी ने तीसरी लड़की को जन्म दिया। इस पर वह रमेश के पास गया और बताया कि उसकी दवाई से उसकी पत्नी को शुगर आदि कई बीमारियां हो गई और तीसरी लड़की पैदा हुई है। जब उसने रमेश से अपने रुपये वापस मांगे तो वह उससे झगड़ा करने लगा और धमकी दी कि यदि उसे तंग किया तो वह उसे किसी केस में फंसवा देगा। उसकी थाने में जान पहचान है।
शिकायत देने पर पढ़ते ही एससआई भड़क गया
पीड़ित जब उक्त मामले की शिकायत लेकर सदर थाना नारनौल पहुंचा तो थाने के मुंशी ने उसे एएसआई के पास भेजकर शिकायत देने को कहा। उसने शिकायत एएसआई को दी, तो वह शिकायत पढ़ते ही उसे पर भड़क गया और उसे ही धमकाने लगा। वह एसएचओ के पास गया तो वह भी उसे धमकाने लगा और उसने एएसआई से उसे हवालात में डालने को कहा। उसने एसएचओ से अनुरोध किया कि रमेश चंद को बुलाया जाए। तब एसएचओ ने उसकी शिकायत ले ली और अगले दिन दस बजे आने के लिए कहा। जब वह अगले दिन थाना में गया तो एसएचओ ने उसे बैठा लिया। जबकि रमेश को नहीं बुलाया गया। उसे 4 घंटे से अधिक समय तक थाना में जबरदस्ती बैठाये रखा तथा धमकाया।
विज्ञापन
सीएम, गृह मंत्री को दी शिकायत में की पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
थाने में पीड़ित की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होने पर उसने प्रदेश के सीएम मनोहर लाल व गृह मंत्री अनिल विज के नाम शिकायत भेजकर मामला दर्ज करवाने तथा उक्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए सीएम व गृहमंत्री ने तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज करने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 7 जनवरी को उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने शहर थाना पुलिस को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। जिस पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।