फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Inspected the rally site for the felicitation ceremony

Mahendragarh-Narnaul News: अभिनंदन समारोह के लिए रैली स्थल का किया निरीक्षण

Thu, 23 Nov 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 23 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Inspected the rally site for the felicitation ceremony
महेंद्रगढ़। नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के अभिनंदन समारोह के लिए पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने वीरवार को रैली स्थल सब्जी मंडी का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जयराम सदन पर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि सब्जी मंडी में 28 नवंबर को सुबह 11 बजे नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का अभिनंदन किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव का भी अभिनंदन किया जाएगा। उसको लेकर आज उन्होंने कार्यक्रम स्थल सब्जी मंडी का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि यह सब्जी मंडी उनके लिए शुभ है और वह हर रैली मंडी में ही करते हैं। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और 13 अगस्त 2014 गृह मंत्री अमित शाह यहां आए थे। उन्होंने बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए 13 टीमें गठित की गई हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर दीवान, देवेंद्र यादव, अजित सिंह कलवाड़ी, राजेंद्र लांबा, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, युवा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन खैरवाल, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सतबीर भैरू, दिनेश यादव, विवेक खैरवाल, अशोक लांबा, कृष्ण शर्मा, मामन यादव, पूर्ण गोठडी, अतर सिंह, राजसिंह, हरिकेश यादव, ईश्वर सैनी, सूरत सैनी, प्रवीण सैनी, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed