{"_id":"659c3ea5d97c0f89a6080b71","slug":"inspected-the-construction-of-sub-division-level-administrative-building-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6601-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन के निर्माण का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन के निर्माण का किया निरीक्षण
Mon, 08 Jan 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
कनीना में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम सुरेंद्र सिंह।
कनीना। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कस्बे में बनाए जा रहे उपमंडल स्तरीय प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के अंतिम चरण के निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने व निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
3 मार्च 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ से कस्बे में लघु सचिवालय भवन बनाने के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया गया था। उस समय कस्बे में लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर भवन कनीना में बनाने के लिए 54 करनाल व 6 मरला जगह निर्धारित भी कर ली गई थी। इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 14 दिसंबर 2023 तक का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन समय पर लेबर ना मिलने के कारण यह कार्य वर्ष 2023 में पूरा नहीं हो पाया। अब उम्मीद है कि कार्य 2024 में पूरा हो जाएगा। यह प्रशासनिक भवन इस इलाके के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। यहां एक ही छत के नीचे सरकार की सभी योजनाओं व सेवाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। उपरोक्त भवन का निर्माण कार्य ठेकेदार के द्वारा जोर-शोर से किया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य का समय-समय पर अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है।