फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   INLD protest demanding the resignation of the Union Education Minister.

Mahendragarh-Narnaul News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर इनेलो का प्रदर्शन

Fri, 24 Jul 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
INLD protest demanding the resignation of the Union Education Minister.
फोटो 08 इनेलो कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते जसबीर सिंह ढिल्लो। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। देशभर में परीक्षा प्रणाली को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शुक्रवार को इनेलो ने शहर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने न्यायिक परिसर पार्क से मिनी सचिवालय तक मार्च निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इनेलो नेताओं ने दिल्ली में छात्रों और युवाओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की निंदा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नेताओं का कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और उस पर बल प्रयोग उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि युवाओं का आंदोलन केवल एक परीक्षा तक सीमित नहीं है। यह शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रियाओं में निष्पक्षता और युवाओं के भविष्य से जुड़े बड़े मुद्दों का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला लगातार युवाओं के हितों की आवाज उठाते रहे हैं। युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव ने भी शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed