{"_id":"698b6be9f09f03ae15081e92","slug":"indrajeets-murrah-buffalo-radharani-and-rakeshs-nukri-mare-meera-dominated-the-cattle-exhibition-narnol-news-c-203-1-sroh1010-123969-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पशु प्रदर्शनी में छाई इंद्रजीत की मुर्राह भैंस राधारानी व राकेश की नुकरी घोड़ी मीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पशु प्रदर्शनी में छाई इंद्रजीत की मुर्राह भैंस राधारानी व राकेश की नुकरी घोड़ी मीरा
विज्ञापन
फोटो संख्या:-62 कुरुक्षेत्र में पशुधन प्रदर्शनी में मुर्राह ड्राई कटैगरी में विजेता रही राधारान
महेंद्रगढ़। जिले के गांव झूक निवासी दो पशुपालकों ने जिले का प्रदेशभर में नाम रोशन किया है। गांव झूक निवासी इंद्रजीत की मुर्राह भैंस राधारानी व राकेश की नुकरी घोड़ी मीरा प्रदेशभर में पहले पायदान पर रही। यह दोनों पशुपालक मंगलवार को ही पशु प्रदर्शनी में भाग लेकर अपने गांव लौटे हैं। ग्रामीणों ने दोनों पशुपालकों को बधाई देते हुए स्वागत किया।
-- -- -- -- -- --
देशभर में चर्चित घोड़े रहे शक्ति की बेटी है नुकरी
गांव झूक निवासी पशुपालक राकेश यादव ने बताया कि दो साल तीन माह पूर्व डबवाली से महज तीन माह की घोड़ी को खरीदा था। यह देशभर में चर्चित रहे शक्ति घोड़े की बेटी है। पूरे परिवार की चहेती होने के कारण इसका नाम भी मीरा रखा गया। पूरा परिवार मीरा की देखभाल करता है। प्रदेशभर में नुकरी नस्ल में मीरा ने विजेता बन जिले का गौरव बढ़ाया है। इसकी खुराक में प्रतिदिन चार किलोग्राम दाना जिसमें चना, जौ व चौकर खिलाई जाती है। सुबह शाम पांच लीटर दूध में 500 ग्राम काजू, बादाम, अखरोट और किसमिस मिलाकर खिलाई जाती है।
-- -- -- -- -- -- --
राधारानी ने ड्राई ब्यूटी मुर्राह नस्ल में पाया प्रथम स्थान
गांव झूक निवासी इंद्रजीत ने बताया कि गत आठ फरवरी को हुई प्रतियोगिता में प्रदेशभर में उसकी भैंस राधारानी ने मुर्राह वर्ग की ड्राई ब्यूटी वर्ग में पहला स्थान पाया है। प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी में महेंद्रगढ़ जिले के पशु सराहनीय स्थान पर रहे हैं। उनके पिता समुंदर सिंह ने राधारानी की मां को पंजाब से खरीदा था। अब राधारानी की तीन पीढि़यां उनके पास हैं। प्रतिदिन दस किलोग्राम दाना, बिनौला, खल व हरा चारा खुराक में शामिल करते हैं। यह नस्ल 18 से 25 किलोग्राम दूध देने वाली है।