फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   indian material, narnaul,dhanteras,dewali

धनतेरस पर बाजार गुलजार, आठ करोड़ का व्यापार

Sat, 29 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 29 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
indian material, narnaul,dhanteras,dewali
दिवाली के लिए खरीदारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजार गुलजार रहे। लोगों ने धनतेरस और दिवाली के लिए जमकर खरीदारी की तो व्यापारियों पर जमकर धन बरसा। व्यापारियों की माने तो शहर में करीब आठ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इसमें सबसे ज्यादा कारोबार ऑटो मोबाइल क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


शहर की चारों एजेंसियों ने करीब चार करोड़ रुपये का व्यापार किया। वहीं सर्राफा व्यापारियों के यहां करीब दो करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। बर्तन विक्रेताओं ने करीब 50 से 60 लाख रुपये का व्यापार किया। इसके अलावा रेडीमेड और अन्य दुकानदारों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का व्यापार किया।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन व्यापारियों ने सुबह से शाम तक करोड़ों रुपये का व्यापार किया। बाजारों में दिनभर गहमागहमी रही। सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान श्रीराम सर्राफ के अनुसार शहर में करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। दीपावली पर यह कारोबार चार से पांच करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तन विक्रेता संघ के प्रधान मुकेश ने बताया कि शहर में करीब 50 से 60 लाख रुपये की बिक्री हुई है। दोपहिया एजेंसी बजाज ऑटो के संचालक आदेश अग्रवाल और होंडा के संचालक रघुवीर सैनी ने बताया कि शहर में करीब चार करोड़ रुपये के दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।

लोगों ने की पूजा अर्चना
शुक्रवार को क्षेत्र में धनतेरस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यापारियों और लोगों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की। धनतेरस के लिए बर्तनों की दुकानें कई दिन पूर्व ही सज गई थीं। बर्तनों की इस बार कई नई वैरायटी बाजार में नजर आई। लोग इनको पसंद भी कर रहे थे। बर्तन विक्रेताओं को एक मिनट की भी फुर्सत नहीं थी। सभी बर्तन भंडार सजे-सजे से नजर आ रहे थे। बर्तन विक्रेता अमित कुमार और भारत भूषण ने बताया कि बर्तन बाजार में काफी रौनक है।

रेडीमेड की दुकानों पर लगी लोगों की भीड़
दीपावली के साथ-साथ शादियों और सर्दी का सीजन आने की वजह से रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर भी भारी भीड़ नजर आयी। लोग जमकर कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। नारनौल के बाजारों में स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ रहने लगी है। जिंदल गारमेंट के सुरेश जिंदल और यूवर च्वाइस शो रूम के धीरज जिंदल ने बताया कि बाजार में सबसे ज्यादा मांग फैंसी, महंगे व गर्म कपड़ों की है।

खूब खरीदे वाहन, सुबह से रही भीड़
लोगों ने वाहनों की भी जमकर खरीददारी की। सुबह से ही शहर की विभिन्न मोटर बाइक एजेंसियों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। प्रत्येक एजेंसी पर दिन में करीब 100 से 150 बाइक बिकी। इस प्रकार शहर में करीब 600 से 700 बाइक बेची गई।


दो लाख रुपये के जेवरात चोरी
धनतेरस के दिन शहर के आजाद चौक के पास स्थित गणपति प्लाजा मार्केट में आदेश ज्वैलर्स से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। दोपहर बाद महिलाओं ने झुमकी की एक डब्बी को पार कर लिया। इस बारे में पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। ओल्ड चौकी प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि आदेश ज्वैलर्स के यहां चोरी की सूचना मिली है। जहां से एक झुमकी की डिब्बी चोरी होने की बात दुकानदार ने बताया है। उन्होंने बताया कि डिब्बी में झुमकी थी, अभी उनकी कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed