{"_id":"5f36bee28ebc3e3d1b68307e","slug":"independence-day-celebrations-to-be-held-in-the-grounds-behind-the-small-secretariat-narnol-news-rtk5688486110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय के पीछे मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय के पीछे मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते उपायुक्त आरके सिंह।
- फोटो : Narnol
आईटीआई मैदान में पानी भरने के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह लघु सचिवालय के पीछे मैदान में होगा। 14 अगस्त को बारिश होने के कारण आईटीआई मैदान में पानी भर गया। जिससे जिला प्रशासन को समारोह स्थल को बदलने का फैसला लेना पड़ा। इन सब तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त आरके सिंह लघु सचिवालय के पीछे मैदान में लगाए गए मुख्य स्टेज का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 15 अगस्त को इस बार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल मुख्यातिथि होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड का निरीक्षण व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि इस बार कोविड-19 के चलते कार्यक्रम को छोटा रखा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में अब केवल एक छात्र द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं परेड की सात टुकड़ियां होंगी। इनमें जिला पुलिस, महिला पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी सीनियर, एनसीसी गर्ल्स, स्काउट प्लाटून व गाइड प्लाटून होंगी। सभा स्थल पर कम से कम उपस्थिति रहेगी। इस बार लोगों की सुविधा के लिए एनआईसी की ओर से सीधा प्रसारण के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसका सीधा प्रसारण देखने के लिए डीसी महेंद्रगढ़ के फेसबुक पेज और ट्वीटर एट डीसी महेंद्रगढ़ से जुड़ना होगा। वहीं शहर के केबल आपरेटर को भी इस बार इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंच को वाटर प्रूफ बनाया गया है ताकि बारिश से कार्यक्रम में व्यवधान न आए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल, एसडीएम शंभू राठी, नगराधीश लक्ष्मीनारायण व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये रहेगा शेड्यूल
नारनौल। इस जिला स्तरीय स्वतंत्रता समारोह में ठीक 8.58 मिनट पर मुख्यातिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल का सभा स्थल पर आगमन होगा। इससे पहले वे जिला सैनिक बोर्ड में शहीदों को नमन करेंगे। 9 से 9.02 बजे ध्वजारोहण होगा और राष्ट्रीय धुन बजेगी। 9.02 से 9.15 बजे मुख्यातिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। 9.15 से 9.30 बजे तक मुख्यातिथि का भाषण होगा। 9.30 से 9.40 तक मार्च पास्ट, 9.40 से 9.50 तक एक एकल देश भक्ति गीत, 9.50 से 10 बजे तक पुरस्कार वितरण और 10 बजे राष्ट्र गान के साथ समारोह का समापन होगा।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए जिले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। कई जगह नाके लगातार वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। वहीं पुलिस महकमे की हर गतिविधि पर नजर है। सार्वजनिक स्थानों पर चौकसी और अधिक बढ़ा दी गई है। सभा स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को पहले से ही तैनात कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।