फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increased supply of radishes and carrots has led to a drop in prices.

Mahendragarh-Narnaul News: मूली व गाजर की बढ़ी आवक, भावों में आई गिरावट

Thu, 11 Dec 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 11 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Increased supply of radishes and carrots has led to a drop in prices.
फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी में रखी मूली--संवाद - फोटो : samvad
महेंद्रगढ़। स्थानीय स्तर पर मूली और गाजर के भावों में एक सप्ताह में गिरावट दर्ज की गई है। मूली 20 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई हैं। इसी तरह गाजर 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से आसानी से उपलब्ध है। ठंड में बेहतर उत्पादन के कारण किसान बड़ी मात्रा में सब्जियों को स्थानीय मंडी में लेकर आ रहे हैं जिससे आपूर्ति बढ़ने पर कीमतों में नरमी आई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर के आसपास लगभग 20 से अधिक गांवों में मूली और गाजर की खेती की जा रही है। इनमें आनावास, चामधेड़ा, बैरावास, बैरी, ऊंची भांडोर सहित अनेक गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

ठंड से पहले किसानों की ओर से की गई तैयारी और अनुकूल मौसम के चलते फसल इस बार अच्छी हुई है। खेतों से लगातार ट्रॉलियों में भरकर सब्जियां मंडी तक पहुंच रही हैं। स्थानीय आपूर्ति में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसानों को भी अपनी फसल की नियमित बिक्री होने से काफी फायदा हो रहा है। शहरवासियों के अनुसार पिछले दिनों सब्जियों के बढ़े दाम से रसोई का खर्च बढ़ गया था। लेकिन अभी कीमतें नीचे आने से काफी राहत महसूस हो रही है।
बॉक्स
पिछले सप्ताह के मुकाबले आवक लगभग दोगुनी हो गई है। अधिकतर जरूरतें आसपास के गांवों से पूरी हो जाती हैं। इसलिए सब्जियों के दाम भी स्थिर व किफायती बने हुए हैं। आवक इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में दाम और भी स्थिर रह सकते हैं।-महेंद्र, दुकानदार, सब्जी मंडी

बॉक्स
अगर मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो मूली और गाजर की आपूर्ति फरवरी तक भरपूर मात्रा में जारी रहेगी। स्थानीय उत्पादन के बढ़ने से जहां ग्राहकों को सब्जियां सस्ती मिल रही हैं। लगातार आवक होने से कारोबार अच्छा हो रहा है।-नरेश यादव, दुकानदार, सब्जी मंडी

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी में रखी मूली--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी में रखी मूली--संवाद- फोटो : samvad

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी में रखी मूली--संवाद

फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी में रखी मूली--संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed