फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increased sales of dry fruits and Gajak-Rewadi in the market

Mahendragarh-Narnaul News: बाजार में ड्राई फ्रूट और गजक-रेवड़ी की बढ़ी बिक्री

Wed, 07 Jan 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Increased sales of dry fruits and Gajak-Rewadi in the market
गज्जक व रेवड़ी की सजी स्टाल। संवाद
रेवाड़ी। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजारों में ड्राई फ्रूट और पारंपरिक सर्दी के खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ गई है। ठंड के मौसम में स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाने वाले बादाम, काजू, पिस्ता, अंजीर, गुड़, तिल और गरी-गोला की बिक्री में 20 फीसदी तक इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वहीं गजक, रेवड़ी और मूंगफली के स्टॉल भी ग्राहकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सर्दियों में शरीर को ऊर्जा और गर्मी देने वाले खाद्य पदार्थों की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। इसी कारण बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपने दैनिक आहार में ड्राई फ्रूट को शामिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहक थोड़ी अधिक कीमत चुकाने से भी पीछे नहीं हट रहे। बाजार में बादाम 880 रुपये प्रति किलो, काजू 900 से 1100 रुपये प्रति किलो, पिस्ता 1200 रुपये प्रति किलो, किशमिश 600 रुपये प्रति किलो और अलसी 140 रुपये प्रति किलो बिक रही है। गुड़ 80 रुपये, तिल 200 रुपये और गरी-गोला 400 रुपये प्रति किलो के भाव से उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों की खास मिठाइयों में गजक और रेवड़ी की भी खूब मांग है जो 70 रुपये में 400 ग्राम तक मिल रही है। दुकानदारों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है जिससे ड्राई फ्रूट की मांग में और तेजी आ सकती है।
बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारी नई वैरायटी और आकर्षक पैकिंग के साथ उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में बाजार में रौनक बनी हुई है और व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

---------------------
सर्दी में गजक-रेवड़ी बनी लोगों की पसंद
भाड़ावास मार्ग के दुकानदार आशीष कुमार ने बताया कि सर्दियों में ड्राई फ्रूट की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है और तापमान गिरने के साथ इसमें और इजाफा होता है। ग्राहकों को विभिन्न किस्मों के ड्राई फ्रूट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दुकानदार वीरेंद्र के अनुसार गुड़, तिल और गरी-गोला की अच्छी मांग है। ठंड बढ़ने पर बिक्री और तेज होगी। गिफ्ट पैक में भी ड्राईफ्रूट का चलन बढ़ा है। मूल्यों में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा अंतर नहीं है। गजक और रेवड़ी का उपयोग मुख्य रूप से सर्दियों में ही किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed