फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Increased Demand for Lesua in the Market; Buying Picks Up

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी में लेसुए की बढ़ी मांग, खरीदारी में तेजी

Fri, 29 May 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Increased Demand for Lesua in the Market; Buying Picks Up
फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी में रेहड़ी पर रखे ल​​हसुआ--संवाद
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में इन दिनों लेसुए की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोगों की बदलती पसंद और स्वाद के कारण यह अब घरों की रसोई में खास जगह बना रहा है। इसी वजह से मंडी में इसकी आवक और बिक्री दोनों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन

आढ़तियों गोविंद, कृष्ण और सोमबी ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन लगभग 15 क्विंटल लेसुए की आवक हो रही है। इसमें से करीब 7 से 8 क्विंटल लेसुए की रोजाना बिक्री हो जाती है। सुबह के समय ग्राहकों की भीड़ अधिक रहती है, जिससे इसकी अच्छी खपत देखने को मिलती है।
विज्ञापन

लेसुआ की सप्लाई मुख्य रूप से राजस्थान के चोमू क्षेत्र से आ रही है। वहां से रोजाना ताजा माल वाहनों के माध्यम से महेंद्रगढ़ मंडी पहुंचाया जा रहा है। इसकी ताजगी और अच्छी गुणवत्ता के कारण स्थानीय लोग इसे पसंद कर रहे हैं। वर्तमान में लेसुआ 20 से 30 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक सुरेश, लक्ष्मण और बिजेंद्र ने बताया कि इस मौसम में लेसुए का आचार ज्यादा बनाया जाता है, इसलिए इसकी खरीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इसका स्वाद अच्छा होता है और यह सेहत के लिए भी लाभकारी है क्योंकि इसमें फाइबर और विटामिन पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed