फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   increased crowd due to problam

लॉकडाउन में छूट को लेकर संशय होने पर वाहन चालकों की बढ़ी भीड़

Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
increased crowd due to problam
सरकार कोविड-19 के प्रति सतर्कता बरतने के लिए लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील कर रही है। जिसके बाद काफी लोगों ने एप को डाउनलोड किया हैं। एप डाउनलोड होने के बाद हेल्थ के सेल्फ असेसमेंट का ऑप्सन आता है। जिसमें हेल्थ संबंधी जानकारी देनी होती है। इसमें कई लोग खांसी, सर्दी और जुकाम की शिकायत दे रहे हैं। स्वास्थ्य निदेशालय ने ऐसे करीब 1500 लोगों की जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय को भेजी हैं। सीएमओ कार्यालय ऐसे लोगों की जानकारी लेने में जुटा है।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर आरोग्य सेतु एप लांच किया है। जिसके बाद जिले में करीब छह हजार से अधिक लोगों से एप को डाउनलोड किया है। इस एप को डाउनलोक करने के बाद कुछ जानकारी देनी होती है। इसमें विदेश यात्रा के अलावा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी शामिल है। इसी दौरान लोगों को बताना पड़ता हैं कि उन्हें खांसी, सर्दी और बुखार की शिकायत है या नहीं। जानकारी के अनुसार कई लोगों ने हेल्थ असेसमेंट के दौरान बुखार, खांसी और जुकाम की जानकारी दी है। जब इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय ने देखा तो पूरी जानकारी सिविल सर्जन नारनौल को भेजी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ऐसे लोगों की रिपोर्ट विभाग से मिली है। ऐसे लोगों को फोन कराकर पूरी जानकारी ली जा रही है। यदि कॉल के दौरान व्यक्ति के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी देता है तो जांच कराया जाएगा। अभी ऐसा मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने टेस्ट के लिए डाला था तो कुछ ने कहा - बच्चों ने डाला होगा
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने करीब 1500 लोगों का डाटा मिला है। उन्होंने बताया कि चार सदस्यीय टीम ऐसे लोगों को फोन कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग बता रहे हैं कि टेस्ट के लिए डाल दिया था, तो कोई बता रहा है कि बच्चे ने जानकारी दे दी थी। कुछ ऐसे भी अभिभावक हैं, जिन्हें पता भी नहीं है और बच्चों ने एप डाउनलोड कर जानकारी दी। सीएमओ ने कहा कि जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं हैं। सभी लोगों को फोन कर जानकारी ली जा रही है। यदि किसी की तबीयत खराब होगी तो जांच कराई जाएगी। बता दें कि हाल में जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया था कि आरोग्य सेतु एप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे से आगाह करता है। कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति छह फीट के दायरे में आता है तो तुरंत संदेश आने शुरू हो जाएंगे। एप कोरोना के प्रति अलर्ट कर देगा। ऐसे में लोगों ने जिज्ञासावश डाउनलोड कर देखना शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन ने नागरिकों से आह्वान किया था है कि वे जब भी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करें तो सही जानकारी दें। गलत जानकारी देने पर भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed