{"_id":"667dac0286dfb8efc3015c2e","slug":"increase-income-by-starting-business-from-small-unit-manager-narnol-news-c-196-1-nnl1003-113570-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी इकाई से व्यापार शुरू कर बढ़ाएं आमदनी : प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी इकाई से व्यापार शुरू कर बढ़ाएं आमदनी : प्रबंधक
Thu, 27 Jun 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में किसानों को जागरूक करते डॉ. बलवान सिंह-स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। पंजाब नेशनल बैंक व ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान नसीबपुर की ओर से वीरवार को नांगल सिरोही में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक विजय सिंह ने जनरल ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यवसाय को छोटी इकाई से शुरू कर आमदनी बढ़ाई जा सकती है।
संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल ने बताया कि संस्थान सभी प्रतिभागियों को निशुल्क कौशल विकास के प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर की ओर से जुलाई माह में सिलाई, कम्प्यूटराइज्ड अकाउंटिंग, बकरी पालन, डेयरी फार्मिंग आदि के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी बेरोजगार महिला या पुरुष जिसकी आयु 18 से 45 साल के बीच है। प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रार्थी को आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र की छायाप्रति एवं 4 पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन किसी भी कार्य दिवस पर संस्थान के कार्यालय धरसू रोड नसीबपुर में करा सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान द्वारा निशुल्क करवाए जाते हैं तथा संस्थान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के भोजन, ट्रेनिंग मैटीरियल, स्टेशनरी आदि की व्यवस्था भी निशुल्क की जाती है।ु