{"_id":"68d1996ef463135850042de4","slug":"increase-in-the-number-of-viral-fever-patients-narnol-news-c-203-1-sroh1011-120335-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या
Tue, 23 Sep 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में इन दिनों लोग वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। सिविल अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 150 मरीज बुखार से पीड़ित होकर आ रहे हैं। पीड़ित मरीज पूरे शरीर में दर्द और थकान की शिकायत कर रहे हैं।
वायरल बुखार के कारण मरीजों में प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही है जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का भय बना हुआ है। ओपीडी में कुछ मरीज जुकाम और सिरदर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
डॉ. मंदीप शर्मा ने बताया कि वायरल बुखार में रोगी की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है जिससे प्लेटलेट्स का स्तर भी गिर जाता है। गंभीर स्थिति में भर्ती कराने की जरूरत पड़ सकती है। दिन और रात को हल्का ठंडा मौसम होने के कारण रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। इसके साथ ही बुखार की स्थिति में तुरंत डॉ. से संपर्क करें और स्वयं दवा लेने से बचें।
डेंगू और मलेरिया की आशंका को देखते हुए नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गए हैं। वार्डों और मोहल्लों में फॉगिंग भी हो चुकी है और लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें।