{"_id":"660c5a7d006a7d24aa00a917","slug":"increase-in-pension-demand-to-implement-old-pension-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108534-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पेंशन में बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन लागू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पेंशन में बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन लागू करने की मांग
Wed, 03 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन महेंद्रगढ़ जोन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया।
एसोसिएशन के सचिव महावीर प्रसाद ने बताया कि कार्यकारी अभियंता महेंद्रगढ़ में बैठक के दौरान निगम से 65 से 80 साल के बाद पेंशन में बढ़ोतरी की मांग की गई है। साथ ही कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, 100 यूनिट निशुल्क बिजली, फैमिली पेंशनर को एलटीसी की सुविधा मंजूर करने की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि एडवांस पेंशन की रिकवरी को 12 वर्ष की बजाय 15 वर्ष कर कर सरकार कर्मचारियों को राहत प्रदान करे। उन्होंने बताया कि मेडिकल बिल व लंबित पेंशन के मामलों को कार्यकारी अभियंता से मिलकर जल्द समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर राधे श्याम शर्मा, सतपाल यादव, ओमप्रकाश, जयपाल सिंह, महावीर सिंह, छोटेलाल, राजाराम, वासुदेव आदि मौजूद रहे।