फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the QS World Ranking, the Vice Chancellor of Hachenvi, Prof. RC Kuhar is the 14th best scientist in the country

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में हकेंवि के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ देश के श्रेष्ठ 14वें वैज्ञानिक

Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the QS World Ranking, the Vice Chancellor of Hachenvi, Prof. RC Kuhar is the 14th best scientist in the country
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ का नाम भारत के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुआ है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2020 में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली विश्व विख्यात स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा एक स्वतंत्र व निष्पक्ष अध्ययन में देश-दुनिया के स्तर पर जारी शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. आरसी कुहाड़ का नाम उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए शामिल किया है। विश्वविद्यालय परिवार ने प्रो. आरसी कुहाड़ की इस उपलब्धि खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विश्वस्तर पर जैवप्रौद्योगिकी के विषय विशेषज्ञों में प्रोफेसर आरसी कुहाड़ का नाम 325वें नंबर पर आता है। वह भारतीय वैज्ञानिकों में 14वें स्थान पर हैं। शीर्ष वैज्ञानिकों में 0.64 फीसद में शुमार होते हैं। कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ विज्ञान के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के चलते देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं। साथ-साथ वह शैक्षणिक, प्रशासनिक मोर्चे पर भी अपना योगदान प्रदान करते आ रहे हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय शिक्षकों, कर्मचारियों, अन्य सहभागियों ने खुशी जाहिर की। शानदार नेतृत्व के लिए आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed