फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the promotion list, the five blocks of the district got block education officers

महेंद्रगढ़-नारनौल: पदोन्नति सूची में जिले के पांचों खंडों को मिले खंड शिक्षा अधिकारी

Thu, 16 Feb 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 16 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
In the promotion list, the five blocks of the district got block education officers
नारनौल। शिक्षा निदेशक द्वारा जारी पदोन्नति सूची में जिला महेंद्रगढ़ को पांच खंड शिक्षा अधिकारी मिल गए है।प्रदेशमें 119 खंडों में से खंड शिक्षा अधिकारी के अधिकतर पद खाली पड़े थे। सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ खाली पदों को भरने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का संघर्ष रंग लाया और 113 प्राचार्य की पदोन्नति खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर की गई है। जिससे जिला महेंद्रगढ़ के अशोक शर्मा प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गहली को खंड शिक्षा अधिकारी नारनौल, सुनीता यादव प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडोला को खंड शिक्षा अधिकारी नांगल चौधरी, देवेंद्र कुमार प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढी रूथल को खंड शिक्षा अधिकारी अटेली, विश्वेशवर शर्मा को खंड शिक्षा अधिकारी कनीना तथा अल्का प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोथल कला को खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ लगाया गया है। जिला में खंड शिक्षा अधिकारी के सारे पद भर दिए गए हैं। पहले केवल खंड नारनौल में सुभाष चंद खंड शिक्षा अधिकारी कार्यरत थे। जिनकी पदोन्नति उप जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी में हो गई। बीरेंद्र सिंह प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर की पदोन्नति उपजिला शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ में हुई है। इसी के साथ कृष्ण सिंह बालवान प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निवाजनगर की पदोन्नति उपजिला शिक्षा अधिकारी के पद पर जिला रेवाड़ी में हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed