{"_id":"6553b6409aa2b59dd30648df","slug":"in-the-name-of-good-wishes-the-appearance-of-the-city-was-spoiled-narnol-news-c-203-1-sroh1010-5067-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शुभकामनाओं के चक्कर में बिगाड़ दी शहर की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शुभकामनाओं के चक्कर में बिगाड़ दी शहर की सूरत
Tue, 14 Nov 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स से पटा पड़ा है। जहां नजर जाए वहां होर्डिंग्स की भरमार है। बिजली के पोल से लेकर शहर के बीचोंबीच खड़े 500 से अधिक हरे पेड़ों में भी कीलें ठोक शुभकामनाओं के होर्डिंग्स टांग दिए। त्योहारी सीजन में पूरा शहर 50 हजार से अधिक अवैध होर्डिंग्स से पट गया है। अवैध तरीके से जहां-तहां लगी प्रचार सामग्री से शहर की खूबसूरती बिगड़ रही है। कार्रवाई के नाम पर नगर पालिका व प्रशासन मौन है।
शुभकामनाओं के चक्कर में भावी नेताओं ने पूरे शहर को पाट दिया है। वहीं नगरपालिका की ओर से हर वर्ष शहर में 18 स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के स्थान निर्धारित कर इनके लिए वर्षभर टेंडर छोड़कर राशि भी तय की जाती है, लेकिन ऑनलाइन पॉलिसी आने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर इसकी अनुमति ली जाती है, लेकिन महेंद्रगढ़ नगरपालिका के पास ऐसा भी कोई रिकॉर्ड तक उपलब्ध नहीं है। अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने वालों ने नगरपालिका को भी लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान कर दिया है। पिछले एक साल से जिम्मेदारों ने अवैध रूप से शहर में लगे इन होर्डिग्स के खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई अभियान तक नहीं चलाया है। महेंद्रगढ़ इकलौता ऐसा शहर है, जहां होर्डिंग्स लगाने के लिए लोगों व भावी नेताओं को किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं लेनी पड़ती। शहर में जगह-जगह जिम्मेदारों की लापरवाही की लड़ियां टंगी हैं।
न जुर्माने का भय, न प्रशासन की परवाह
होर्डिंग व बैनर लगाने में स्थानीय नेताओं, भावी नेताओं के साथ-साथ शिक्षण संस्थान भी पीछे नहीं हैं। शहर से लेकर गांवों तक लगे इन होर्डिंग्स ने मुख्य सड़कों से लेकर मुख्य रास्तों के संकेतक भी ढक दिए हैं, जिसके कारण राहगीर भी रास्ता भटक रहे हैं। साथ ही संकेतक ढके होने के कारण हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में संकेतकों के ऊपर लगे होर्डिंग्स के कारण स्थानों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं अवैध रूप से लगाए गए इन होर्डिंग्स को लेकर लोगों को भी न नगरपालिका के जुर्माने का भय है न ही प्रशासन की परवाह। क्योंकि लंबे समय से इनके विरुद्ध न ही तो नगरपालिका कोई कार्रवाई कर रही है और न ही प्रशासन की ओर से कोई नियम बनाया गया है।
विज्ञापन
इन रास्तों पर है भरमार
शहर के गौशाला रोड, मसानी चौक, रेलवे रोड, माजरा चुंगी से रेलवे फाटक रोड, चुंगी से रिवासा पुल, रिवासा पुल से कैंची मोड, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, ब्रह्मचारी रोड, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक, डुलाना रोड, कुरहावटा रोड, सतनाली चौक, कालेज रोड आदि पर होर्डिंग्स की भरमार है। यहां बिजली के पोल प्रचार का सबसे अच्छा माध्यम हैं, क्योंकि बिजली विभाग पोल पर होर्डिंग्स लगाने के लिए कोई रोकटोक नहीं करता। शहर के बीच लगे एक हजार से अधिक बिजली के पोल प्रचार का सबसे अच्छा माध्यम बनें हैं।
यह हैं नगरपालिका की निर्धारित साइट
महेंद्रगढ़ नगरपालिका की ओर से 13 स्थानों पर पोल तथा पांच क्यू शेल्टरों पर प्रचार एवं ऐड लगाने के लिए निर्धारित किए गए हैं। कोई भी विज्ञापन लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा करा इसकी स्वीकृति ले सकता है, लेकिन पिछले दो सालों से नगरपालिका में कोई ऑनलाइन आवेदन तक नहीं हुआ है। शहर के कैंची मोड, राव तुलाराम चौक, आईटीआई रोड, रेलवे फाटक के नजदीक, रिवासा पुल, रेलवे रोड, बस स्टैंड, कैंटीन के सामने, सतनाली चौक, दादरी रोड, लघु सचिवालय के नजदीक सहित शहर में बने पांच क्यू शेल्टरों पर होर्डिंग्स के लिए स्थान निर्धारित हैं।
वर्जन
नगरपालिका की ओर से शहर में कुल 18 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें से पांच क्यू शेल्टर भी शामिल हैं। पूर्व में नपा का चार्ज जब प्रशासन के पास था तो इनके टेंडर छोड़े गए थे। इसके बाद प्रचार साइटों के लिए ऑनलाइन पॉलिसी आ गई जिसमें ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित फीस जमा करा तय स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाई जा सकती थी। लेकिन पूर्व में प्रशासक द्वारा लंबे समय से लिए इनका टेंडर छोड़ा गया था। यह टेंडर पूरा होने के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। अवैध होर्डिंग्स को हटाने के लिए अभी तक कोई योजना नहीं बनी है।
-मनोज कुमार, जेई, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।