फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the name of getting a job, the woman had brought two girls from Meghalaya

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला मेघालय से लाई थी दो लड़कियां

Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job, the woman had brought two girls from Meghalaya
मेघालय की एक महिला ने दो युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर महेंद्रगढ़ लेकर आई और यहां पर पैसा लेकर दोनों की शादी करवा दी। इनमें से एक लड़की नाबालिग है। इस मामले में मेघालय एवं महेंद्रगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को गांव मालड़ा से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला और दोनों लड़कियों को कोर्ट में पेश कर मेघालय पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मेघालय से दो युवतियों को प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले में लाया गया है और मेघालय के एक पुलिस स्टेशन में युवतियों के परिजनों द्वारा जनवरी 2021 में गुमशुदगी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कनीना थाना प्रबंधक संतोष कुमार ने अपने क्षेत्र के प्रवासियों पर कड़ी नजर रखते हुए गहनता से छानबीन कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने पता लगाया कि मेघालय की रहने वाली पूजा नाम की महिला दो युवतियों को नौकरी दिलाने के बहाने से मेघालय से हरियाणा में लाई। इसके बाद ये गांव मालड़ा में रहने वाली मेघालय की ही एक महिला सरिता उर्फ सादिका के संपर्क में आई। जांच करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि सरिता ने पैसे लेकर एक युवती की शादी कनीना के बवाना गांव में और दूसरी युवती की शादी झुंझुनू (राजस्थान) के बुहाना थाना के क्षेत्र में कर दी। पुलिस ने मामले की गहराई तक पहुंचते हुए पता लगाया कि सरिता ने दोनों लड़कियों के पैसे लिए हैं और जिनमें से एक लड़की नाबालिग है। पुलिस द्वारा मामले की पूरी तरह जांच कर मेघालय पुलिस को सूचित किया गया। मेघालय से आई पुलिस टीम और कनीना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप स रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों लड़कियों को सही सलामत बरामद कर लिया और आरोपी महिला सरिता को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शामिल दूसरी आरोपी महिला पूजा पुलिस गिरफ्त से बाहर है जो कि मेघालय की रहने वाली है। कनीना पुलिस द्वारा आरोपी पूजा की सभी जानकारी जुटाकर मेघालय पुलिस को दे दी गई। युवतियों को बरामद कर न्यायालय में पेश कर मेघालय ले जाने की अनुमति ली गई। साथ ही आरोपी महिला को भी न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर मेघालय ले जाने की अनुमति दी गई। मेघालय पहुंचने के बाद वहां कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed