{"_id":"69877ea4e43733592903a180","slug":"in-the-half-marathon-naveen-secured-first-place-ajay-came-in-second-and-bhupendra-finished-third-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135820-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हाफ मैराथन में नवीन प्रथम, अजय द्वितीय और भूपेंद्र तीसरे स्थान पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हाफ मैराथन में नवीन प्रथम, अजय द्वितीय और भूपेंद्र तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन
फोटो नंबर-17अमर उजाला द्वारा आयोजित हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते चेयरपर्सन कमलेश
नारनौल। अमर उजाला के तत्वावधान में शनिवार को हाफ मैराथन हुई। इसमें ज्ञान बूस्टर से नवीन गुर्जर प्रथम, अजय अहीरवाल द्वितीय और गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी किरारोद के भूपेंद्र नागर तीसरे स्थान पर रहे। मैराथन को मुख्य अतिथि चेयरपर्सन कमलेश सैनी, डॉ. दिनेश शर्मा व प्रो. डॉ. चंद्र मोहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन के बाद युवाओं को मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी व सोमेश यादव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
समाजसेवी सोमेश यादव ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. पंकज गौड़, जीआईसीई संस्थापक श्यामलाल सैनी, यशपाल यादव पाथड़ोली, अजय मंत्री मेई, सुनील राव पाथड़ोली, वार्ड पार्षद अत्तर सिंह, अध्यापक दरियाव, अध्यापक मनोज, अध्यापक मुकेश सहित कई समाज सेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह हैं हमारे सहयोगी
मुख्य सहयोगी पूजा अस्पताल, सूर्या मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, सिंघल हॉस्पिटल, संवेदना हॉस्पिटल, रेनबो मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुप्ता एंटरप्राइजेज, गैटवेल अस्पताल, जीआईसीई कंप्यूटर संस्थान, डॉ. अशोक लिवर एंड गैस्ट्रो अस्पताल व सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल।