फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the future, sports, health, and education will receive a boost, and the youth will receive modern education.

Mahendragarh-Narnaul News: भविष्य में खेल, स्वास्थ्य व शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

Mon, 01 Jun 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
In the future, sports, health, and education will receive a boost, and the youth will receive modern education.
फोटो संख्या:51 गांव पाली ​स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद
महेंद्रगढ़। गांव पाली के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए ग्राम पंचायत ने खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहल करने का निर्णय लिया है। पंचायत की आगामी योजनाओं में युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना, खेल सुविधाओं का विस्तार करना व ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन


बदलते समय के साथ युवाओं को नई तकनीकी और आधुनिक ज्ञान से जोड़ना आवश्यक है। इससे वे वर्तमान में अपने प्रतिस्पर्धियों से टक्कर ले पाएंगे। पंचायत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, डिजिटल शिक्षा और सामान्य ज्ञान से संबंधित संसाधन उपलब्ध कराने के लिए ई-लाइब्रेरी का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है।
विज्ञापन

साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी पंचायत खेल विभाग से तालमेल कर प्रयास करेगी। राजीव खेल परिसर में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और कोच नियुक्त करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्वास्थ्य की बात करें तो पंचायत लोकनिर्माण विभाग अधिकारियों से बातचीत कर निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराने के लिए प्रयास करेगी। निर्माण के लिए 4.56 करोड़ रुपये का बजट पास हो चुका है। अब निर्माण कार्य पूरा कराकर सभी सामान्य जांच कराने और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग के साथ पत्राचार किया जाएगा।
--------------
सुविधाओं से ही विकसित होगा गांव
यदि गांव में आधुनिक पुस्तकालय बनता है तो विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। इससे बच्चों का भविष्य बेहतर होगा और रोज की भागदौड़ व खर्च से भी छुटकारा मिलेगा।-अवधेश कुमार, ग्रामीण
----------
खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रशिक्षकों की व्यवस्था होने से गांव के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और खिलाड़ी उच्च स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर पाएंगे।-प्रेम सिंह, ग्रामीण
-------------
गांव में हर दिशा में श्मशान घाट हैं लेकिन सभी खुले हुए हैं। इनमें से टीन शेड की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी न हो और दिवंगत की अंतिम क्रिया शांति से कर पाएं।-भंवर सिंह, ग्रामीण

-------------
गांव के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल व अन्य क्षेत्रों में संतुलित कार्य करना जरूरी है। पंचायत ने इन कार्यों को प्राथमिकता पर लिया है और सभी की योजनानुसार तैयारी की गई है। अब एक साल में पीएचसी निर्माण कार्य पूरा कराने, पुस्तकालय पास कराने कराना मुख्य मुद्दा रहेगा।-देशराज फौजी, सरपंच

फोटो संख्या:51 गांव पाली स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद

फोटो संख्या:51 गांव पाली स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद

फोटो संख्या:51 गांव पाली स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद

फोटो संख्या:51 गांव पाली स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद

फोटो संख्या:51 गांव पाली स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद

फोटो संख्या:51 गांव पाली स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद

फोटो संख्या:51 गांव पाली स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद

फोटो संख्या:51 गांव पाली स्थित धर्मशाला में चर्चा करते ग्रामीण व सरपंच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article