फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the district level youth parliament, the opposition surrounded the government regarding Manisha murder case and agricultural reform

Mahendragarh-Narnaul News: जिला स्तरीय युवा संसद में मनीषा हत्याकांड व कृषि सुधार को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

Thu, 28 Aug 2025 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the district level youth parliament, the opposition surrounded the government regarding Manisha murder case and agricultural reform
नारनौल। एससीईआरटी हरियाणा और डाइट महेंद्रगढ़ के तत्वावधान में चल रही जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोचाना में आयोजन हुआ। पर्यवेक्षक डॉ. संजय शर्मा एवं डॉ. किरण यादव ने बताया कि खंड स्तरीय प्रतियोगिता में नारनौल खंड से चयनित विद्यालय दोचाना के प्रतिभागियों ने प्रश्नकाल, शून्यकाल, नीतिगत चर्चाएं तथा पक्ष-विपक्ष की बहसों के माध्यम से वास्तविक संसद जैसी कार्यवाही का मंचन किया। विद्यार्थियों ने मनीषा हत्याकांड, कृषि सुधार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता आदि विषयों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया ।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. राकेश कुमार, डॉ. नरेश कुमार ने प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं में अभिनय कला बल्कि नेतृत्व क्षमता का भी विकास करती हैं। डॉ. संजय शर्मा एवं डॉ. किरण यादव ने कहा कि युवा संसद लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं की गहन समझ भी प्रदान करती हैं। प्राचार्या अल्पना मित्तल ने कहा कि युवा संसद युवाओं को राजनीतिक समझ प्रदान करती है। कार्यक्रम का संयोजन राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता संजय यादव ने किया।
विज्ञापन

युवा संसद में प्रधानमंत्री के रूप में छात्र हर्षित, महासचिव के रूप में भव्या, लोकसभा अध्यक्ष रानी के साथ साथ सांसदों के रूप में साक्षी, हैप्पी शर्मा, सुभाषी, दिव्या जोया, रजिया और अनेक विद्यार्थियों ने शानदार अभिनय किया। जिला स्तर की प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मंडल स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed