{"_id":"69628cd9f2e36e902c008e43","slug":"in-the-cricket-match-the-team-of-councilors-defeated-the-municipal-employees-narnol-news-c-203-1-mgh1002-123155-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट मैच में पार्षदों की टीम ने नपा कर्मचारियों को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट मैच में पार्षदों की टीम ने नपा कर्मचारियों को हराया
विज्ञापन
फोटो संख्या:63 कनीना महाविद्यालय में मौजूद नगर पालिका पार्षद व कर्मचारी। संवाद
कनीना। पितामह कान्ह सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना के खेल मैदान में कनीना नगर पालिका के पार्षदों और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। उस दौरान पार्षदों की टीम ने क्रिकेट मैच में नपा कर्मचारियों को हराया है।
मैच के लिए दो टीमें बनाई गईं। पहली टीम में कनीना नगरपालिका के सभी पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि शामिल थे, जबकि दूसरी टीम नगरपालिका के कर्मचारियों द्वारा चुने गए स्टाफ सदस्यों की थी। दोनों टीमों के बीच 10-10 ओवर का मुकाबला तय किया गया। टॉस में पार्षदों की टीम विजयी रही और उन्होंने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
रोमांचक मुकाबले में पार्षदों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। समाज में ऐसे खेल आयोजनों से नई पीढ़ी को खेलों के प्रति जागरूक किया जा सकता है और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली की प्रेरणा मिलती है। मैच के समापन पर सभी खिलाड़ियों और दर्शकों ने मिलकर रिफ्रेशमेंट में केले और अन्य फलों का आनंद लिया और आपसी भाईचारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
पार्षद टीम में दीपक चौधरी, राजकुमार, नरेंद्र फौजी, राकेश, योगेश, नीतेश और मनोज शामिल रहे। वहीं नगरपालिका स्टाफ टीम में सचिव कपिल, मनोज खजांची और राकेश ने भाग लिया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मैदान के बाहर बैठकर मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।