फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the cheating case of 1 crore 66 lakh from 22 youths, the police called both the parties to the police station.

22 युवकों से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया थाने

Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the cheating case of 1 crore 66 lakh from 22 youths, the police called both the parties to the police station.
सदर थाना महेंद्रगढ़ में एसआई अश्वनी से बात करते ग्रामीण - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। नौकरी का झांसा देकर 22 युवकों से हुई 1 करोड़ 66 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में दस दिन पूर्व दी गई शिकायत के बाद वीरवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। इस दौरान दोनों ही पक्षों से पूछताछ की गई तथा दोनों शिकायतकर्ताओं व दूसरे पक्ष ने अपना-अपना पक्ष रखा। पुलिस द्वारा दोनों का पक्ष जानने के बाद मामलों से जुड़े सभी लोग शनिवार को थाने बुलाए गए हैं। अब शनिवार को पुलिस द्वारा दोनों पार्टियों के पक्ष सुनने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

- यह था पूरा मामला:
गांव कुहरावटा निवासी धौलाराम ने पुलिस को शिकायत देकर नौकरी का झांसा देने के नाम पर 22 लोगों से 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराने की मांग की थी। इस मामले में एक महिला व तीन पुरूषों के खिलाफ धोखाधड़ी करके ठगी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शनिवार को बुलाया गया है दोनों पक्षों को
दोनों पक्षों को शनिवार को बुलाया गया है। वीरवार को दोनों पक्षों से कुछ लोग पहुंचे थे जिनसे पूछताछ की गई है। अब शनिवार को मामले से जुड़े सभी लोगों को थाने में बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच की जाएगी। जांच के बाद जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed