फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In the case fo breaking the tin shed, the police arrested 3 accused

टीन शेड तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
In the case fo breaking the tin shed, the police arrested 3 accused
गांव खेड़ी में सईद की मजार के समक्ष टीन शेड को तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम को गांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सोमवार को कनीना कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं गांव में माहौल नहीं बिगड़े इसके लिए पुलिस कर्मचारी दूसरे दिन भी तैनात रहे। अभी गांव में सुख शांति का माहौल है। देर शाम थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने भी गांव खेड़ी पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव खेड़ी में रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने सईद के समक्ष धूप एवं बारिश से बचने के लिए लगाए टीन शेड को लाठी डंडों से तोड़ दिया। इसकी शिकायत इसब सिंह ने पुलिस को दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव के कुछ शरारती तत्वों ने आकर लाठी डंडों से टीन शेड को तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने बदतमीजी की और भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने 11 नामजद और 100 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज, सतीश और विक्रांत को रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

वर्जन:
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गांव में शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस कर्मचारी तैनात किए हुए हैं। सोमवार देर शाम को मैं भी खेड़ी गांव में जाकर जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमर मोहम्मद, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed