फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Sisoth, the grandfather took out the procession of his granddaughter on a mare.

Mahendragarh-Narnaul News: सिसोठ में दादा ने घोड़ी पर निकाला पोती का बनवारा

Fri, 28 Nov 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
In Sisoth, the grandfather took out the procession of his granddaughter on a mare.
फोटो संख्या:59-गांव सिसोठ में  घोडी पर बेटी का बनवारा निकालते परिजन--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ निवासी घिसाराम यादव ने अपनी पोती अन्नू का बनवारा घोड़ी पर निकालकर बेटा-बेटी में समानता का संदेश दिया है। अन्नू पुत्री रवींद्र की शादी गांव खातौद निवासी नीरज के संग तय हुई।
विज्ञापन

इसी खुशी के अवसर पर दादा घिसाराम यादव, दादी बिमला देवी ने अपनी पोती अन्नू का बनवारा डीजे के साथ घोड़ी पर निकालकर समाज में बेटा-बेटी में समानता का संदेश दिया। इस अवसर पर ममाज टीम सदस्य मुकेश चौहान ने बेटी अन्नू को हरियाली का प्रतीक पौधा भेंटकर बधाई दी। मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल टीम सदस्य एवं समाजसेवी मुकेश चौहान ने बताया कि अन्नू का दादा जनस्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है और पिता वीरेंद्र किसान है और माता सुमन एक गृहणी है। अन्नू अंग्रेजी विषय से एमए फाइनल कर रही है। इस अवसर पर अन्नू की दादी भागवती देवी, चाचा देविंद्र, विक्रम, प्रेमचंद, चाची सुशीला, राजेश, सुनीता सहित परिजनों एवं रिश्तेदारों ने बेटी अन्नू को आशीर्वाद देकर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed