फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   in narnoul mohindergarh earth less iron

नारनौल-महेंद्रगढ़ की धरती से कम हो रहा आयरन

Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
in narnoul mohindergarh earth less iron
नारनौल। सावधान! यूरिया का जमीन में अत्यधिक प्रयोग अब हमारी रोटी को भी कमजोर बना रहा है। उसमें जो प्रोटीन होना चाहिए वह अब कम है। कम इसलिए क्योंकि जमीन में आयरन व जिंक की मात्रा लगातार कम हो रही है। यह बात हम नहीं कह रहे जिले में गांव- गांव जाकर मिट्टी पानी की जांच करने वाली मोबाइल वैन ने जो सैंपल एकत्रित करने के बाद उसके जो परिणाम सामने आ रहे हैं वह बहुत अच्छे नहीं हैं।
विज्ञापन

मिशन के तहत अभी तक 49 गांवों के 49 सैंपल लिए गए हैं। किसी गांव में आयरन व जिंक की मात्रा सामान्य है तो किसी में बहुत कम। यह सब इसलिए है क्योंकि यूरिया के अधिक प्रयोग से मिट्टी की शक्ति कमजोर हो रही है। ऐसा होने से गेहूं व दूसरे अनाज की जिन प्रजातियों को बोया जाता है उसमें भी वो ताकत नहीं रहती जो होनी चाहिए। वैज्ञानिकों के अनुसार जिंक व आयरन से अगर जमीन भरपूर होगी तो अनाज में भी ताकत रहेगी। डॉ. संगीता यादव की मानें तो हमारे भोजन में जिंक व आयरन जरूरी है। आयरन की कमी होने से एनीमिया की समस्या होती है, जिससे शरीर में थकावट आती है। चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है। वहीं जिंक की कमी होने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और जख्म होने पर जल्दी नहीं भरते हैं।
विज्ञापन

पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक
इसके अलावा पानी में फ्लोराइड की मात्रा भी अधिक मिल रही है। यह सामान्य से अधिक है। मिशन के तहत पानी के 9 तत्वों की केमिकल जांच की गई। जिसमें टीडीएस, टरबिडिटी, नाइट्रेट, सल्फेट का मान सामान्य से अधिक मिला है। साथ ही फ्लोराइड व हार्डनेस के मामले में सैंपल सामान्य से अधिक होने व उपयोग से अधिक पाया गया। फ्लोराइड जहां एक पीपीएम तक होना चाहिए लेकिन यहां 1.9 पीपीएम है। पानी में हार्डनेस की 628.6 मात्रा रही। जबकि वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर पानी में हार्डनेस की मात्रा 100 से कम है तो वह सोफ्ट जल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोराइड से हड्डी रोग का खतरा, शरीर को नुकसान
अत्यधिक फ्लोराइड युक्त पानी पीने से मानव शरीर में अस्थि (हड्डी) रोग उत्पन्न होती है। शुरूआती चरण में दांत पीले पड़ने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed