फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Narnaul, frost accumulated for the second consecutive day, forming a layer of ice on motorcycles and cars.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में दूसरे दिन भी जमा पाला, बाइक व गाड़ियों पर जमी बर्फ की परत

Tue, 13 Jan 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
In Narnaul, frost accumulated for the second consecutive day, forming a layer of ice on motorcycles and cars.
नारनौल। सोमवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया जो इस सीजन में अब तक सबसे निचले स्तर पर है। वहीं, रविवार को महेंद्रगढ़ का 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने एनसीआर में शीतलहर और कोहरा छाया रहने के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी जारी है जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर कोल्ड ब्लास्ट की स्थिति देखने को मिल रही है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी को सक्रिय होने से एनसीआर पर आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। सोमवार को नारनौल के दिन और रात के तापमान क्रमश 14.2 व 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी शीतलहर व पाला जमने के आसार
भारतीय मौसम विभाग ने 13 जनवरी को शीतलहर और पाला जमने के लिए भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर जिलों के लिए रेड अलर्ट जबकि हल्का से सघन कोहरा और शीत लहर के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल मेवात के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला जिलों के लिए सघन कोहरा के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।


पाले से फसल में नुकसान का डर
गांव बिहाली निवासी किसान रामनारायण का कहना है कि रात के समय सरसों की फलियों पर ओस के पानी से बर्फ जम जाती है। इससे सरसों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। गांव के निवासी किसान सुरेश कुमार का कहना है कि सरसों पर पाला जमने के कारण फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है और उनकी फसल की गुणवत्ता भी खराब हो रही है।








गंधक का छिड़काव लाभदायक : कृषि अधिकारी
अटेली खंड कृषि अधिकारी डॉ. रजनीश कुमार ने बताया कि सरसों की फलियों पर ठंड और पाले के असर को कम करने के लिए फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी की सिंचाई की जरूरत है। इसके अतिरिक्त धुआं करना, गंधक का छिड़काव किया जाना लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed