फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   In Akoda, thieves broke locks of two shops, took away goods worth thousands

आकोदा में चोरों ने दो दुकानों के तोड़े ताले, हजारों का सामान ले गए

Fri, 15 Jan 2021 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
In Akoda, thieves broke locks of two shops, took away goods worth thousands
महेंद्रगढ़- दादरी स्टेट हाईवे स्थित गांव आकोदा के बस अड्डे के पास वीरवार रात चोरों ने किराणा स्टोर और खल बिनौला की दुुकानों के ताले तोड़े। चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आकोदा में दस दिन में दूसरी बार चोरी हुई है।
विज्ञापन

आकोदा के लोगों ने दस दिन में दूसरी बार चोरी होने पर आक्रोश जाहिर किया है। ग्रामीणों ने कहा पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा। 10 दिन में चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दिया। किराणा स्टोर मालिक सुमित कुमार ने पुलिस चौकी आकोदा में दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार शाम को रोजाना की तरह अपनी दुकान का ताला बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा दुकान के दोनों ताले टूटे पडे हुए थे। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान के अंदर देखा तो पता चला 20किलोग्राम चायपत्ती, 150 डिब्बी सिगरेट ,60 सेट डिटॉल साबुन ,4 हजार रुपये नकदी चोरी हुुई है। खल बिनौला स्टोर मालिक अजीत उर्फ बबलू पंच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को अपनी दुकान के शटर पर ताला लगाकर गया था। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि आपकी दुकान का ताला टूटा पड़ा हुआ है। दुकान के अंदर जाकर देखा तो काफी सामान गायब मिला। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed