{"_id":"668859a78d2de5b7870c4554","slug":"imt-khudana-e-bhoomi-portal-opened-for-two-months-villagers-asked-for-two-and-a-half-times-more-land-price-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110558-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमटी खुडाना : दो माह तक खुला ई-भूमि पोर्टल, ग्रामीणों ने ढाई गुना अधिक मांगी जमीन की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमटी खुडाना : दो माह तक खुला ई-भूमि पोर्टल, ग्रामीणों ने ढाई गुना अधिक मांगी जमीन की कीमत
Sat, 06 Jul 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या-75- आईएमटी खुडाना को लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ़ में चंडीगढ़ से आई एचए
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिले के सबसे बड़े आईएमटी खुडाना प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर शुक्रवार को हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की टीम महेंद्रगढ़ लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंची। टीम ने स्थानीय अधिकारियों, सरपंचों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों ने डीसी रेट से ढाई गुना अधिक जमीन की कीमत मांगी।
आईएमटी खुडाना के निर्माण को लेकर ई-भूमि पोर्टल को खोला गया है। अब दो माह में ग्रामीणों को इस पोर्टल पर भूमि की बिक्री के लिए स्वीकृति एवं जमीन की कीमत का विवरण देना होगा। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। हालांकि ग्राम पंचायतों की ओर से जमीन की कीमत को लेकर अधिकारियों के साथ सहमति नहीं बन पाई। अब जल्द ही गांव खुडाना बास की राजपूत धर्मशाला में एचएसआईआईडीसी की टीम बैठाई जाएगी, जो पोर्टल पर भूमि का विवरण देने में ग्रामीणों का सहयोग करेगी।
पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से समय लेंगे। इसको लेकर वह किसानों और सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री के साथ बैठक कराएंगे। उनका प्रयास रहेगा लॉजिस्टिक हब की तर्ज पर किसानों काे जमीन की कीमत दिलवाई जाए। यह उनका प्राइम प्रोजेक्ट है। वर्ष 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। आगामी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व इसकी अधिकांश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, एसडीएम संजीव कुमार, एचएसआईआईडीसी से एसटीपी बबीता शर्मा, एजीएम कुलदीप कादयान, एजीएम अशोक यादव, ज्ञानवीर पूनिया, सतीश पटवारी, अमित पटवारी उपस्थित रहे। टीम ने ग्रामीणों और स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। टीम की ओर से आईएमटी प्रोजेक्ट की भूमि, सड़क कनेक्टिविटी सहित अन्य प्रकार की आ रही बाधाओं को लेकर ग्राम सरपंचों और अधिकारियों से मंथन किया।
सरकार ने ई-भूमि पोर्टल खोल दिया है, पहले किसान एवं ग्राम पंचायत अपनी जमीन ई-भूमि पोर्टल पर विवरण सहित चढ़ाकर कीमतें भी तय करें। ई-भूमि पोर्टल पर विवरण अपलोड होने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- बबीता शर्मा, एसटीपी, एचएसआईआईडीसी